[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel का ₹199 वाला प्लान बना सुपरहिट! मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और ₹17000 का फायदा

Airtel का ₹199 वाला प्लान बना सुपरहिट! मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और ₹17000 का फायदा

0
Airtel का ₹199 वाला प्लान बना सुपरहिट! मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा और ₹17000 का फायदा
Airtel rs 199 plan details

Airtel rs 199 plan details: देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. सस्ते से लेकर महंगे रेचरज प्लान्स कंपनी के पास मौजूद है. कई सारे यूजर्स ऐसे प्लान्स की तलाश में रहते हैं जिनमें कम पैसे खर्च करने पर ज्यादा फायदा मिल जाए. मतलब ज्यादा दिन की वैलिडिटी, भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ में फ्री OTT का मजा. ऐसे प्लान्स की डिमांड काफी हाई होती है क्यूंकि एक ही प्लान में सारे बेनिफिट्स मिल जाता हैं.

एयरटेल के पास भी ऐसा एक प्लान मौजूद है. इस प्लान की खासियत यह भी है की इसमें आपको  करीब 17 हजार रुपये के फायदे मिलता वो 200 रुपये से भी कम में. आइए आपको इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

Airtel का 199 रुपये वाला प्लान 

एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान काफी खास है. इस प्लान में आपको 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा मिलता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है.

इसके साथ ही इस प्लान में आपको स्पैम कॉल्स के लिए लाइव अलर्ट भी मिलता है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सब्सक्रिप्शन की सालभर की कीमत करीब 17 हजार रुपये है. यानी सिर्फ 199 रुपये खर्च करके यूजर्स को 17 हजार रुपये का फायदा हो रहा है.

कैसे करें फ्री Perplexity Pro AI क्लेम?

एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाल फ्री Perplexity AI Pro को सबसे पहले क्लेम करना होगा. क्लेम करने के लिए आपको Airtel Thanks App खोलकर ‘Rewards’ सेक्शन में जाना होगा और वहीं से आप इसे क्लेम कर सकते हैं. यानी सिर्फ 199 रुपये में आपको डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और करीब 17 हजार रुपये तक के फायदे एक्स्ट्रा मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स की मौज! सस्ते दाम में मिलेगा 365 दिनों की वैलिडिटी, कॉलिंग-डेटा सब अनलिमिटेड

यह भी पढ़ें: Jio का बजट-फ्रेंडली प्लान, 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर, कीमत 200 रुपये से भी कम

Previous article Surya Grahan 2025: कल लगने वाला है सूर्य ग्रहण, इस दौरान करें ये उपाय और बचें इन गलतियों से
Next article Surya Grahan 2025: सू्र्य ग्रहण के बाद राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, मेष और सिंह राशि के है सबसे शुभ है ये सोलर एक्लिप्स
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel