[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 77 दिन चलेगा Airtel का ₹799 प्लान, मिलेगा डेली डेटा और एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी

77 दिन चलेगा Airtel का ₹799 प्लान, मिलेगा डेली डेटा और एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी

0
77 दिन चलेगा Airtel का ₹799 प्लान, मिलेगा डेली डेटा और एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी
एयरटेल रिचार्ज प्लान

Bharti Airtel देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है. एयरटेल नेटवर्क का इस्तेमाल देशभर के करोड़ों यूजर्स करते हैं. ऐसे में अपने यूजर्स की जरूरतों का ध्यान रखते हुए कंपनी अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग तरह के डेटा प्लान्स ऑफर करते हैं, जिसमें कई तरह के बेनेफिट्स मिलते हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 799 रुपये वाला प्लान. यह मिड-टर्म वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो रोजाना डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. इसमें 77 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जो मौजूदा टैरिफ के हिसाब से एक बैलेंस्ड डील मानी जा सकती है.

Airtel के ₹799 वाले प्रीपेड प्लान के फायदे

Airtel के ₹799 प्रीपेड प्लान में 77 दिनों की वैलिडिटी कंपनी देती है. इस दौरान यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और 1.5GB डेली डेटा मिलता है. इसके साथ ही कंपनी कुछ एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी ऑफर करती है, जो इस प्लान को और खास बनाते हैं.

इसमें Adobe Express Premium का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत करीब ₹4,000 है. इसके अलावा यूजर्स को फ्री हेलोट्यून और फ्री स्पैम अलर्ट का एक्सेस भी दिया जाता है.

Airtel के ₹799 वाले प्रीपेड प्लान के फायदे
Airtel के ₹799 वाले प्रीपेड प्लान के फायदे

किसके लिए है प्लान अच्छा ऑप्शन?

एयरटेल का यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें सस्ते में लंबी वैलिडिटी चाहिए और बेसिक डेटा सुविधा के साथ. इसके अलावा, जो घर में वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं और बाहर के लिए अच्छा प्लान चाहते हैं, उनके लिए भी ये प्लान अच्छा ऑप्शन है.

ध्यान रहे, हर सर्किल के लिए प्लान की कीमत और बेनेफिट्स अलग-अलग हो सकते हैं. ऐसे में अपने सर्किल के हिसाब से ऑफिशियल साइट पर प्लान डिटेल्स चेक कर ही रिचार्ज करें.

यह भी पढ़ें: OTT बेनेफिट्स और अनलिमिटेड डेटा वाले Airtel के पोस्टपेड प्लान्स, देखिए आपके पॉकेट में कौन है फिट

यह भी पढ़ें: एक प्लान में पूरे परिवार का रिचार्ज, Jio-Airtel के ये पोस्टपेड प्लान्स हैं बेस्ट ऑप्शन

Previous article ममता बनर्जी ने की सांप और गिरगिट से भाजपा की तुलना, वोट को लेकर लोगों से की ये अपील
Next article तिजोरी में रखा है लिमिट से ज्यादा सोना, कहीं न बन जाए भारी जुर्माने की वजह
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel