[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 400 रुपये से कम में Airtel दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में फ्री गूगल स्टोरेज और AI का फायदा

400 रुपये से कम में Airtel दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में फ्री गूगल स्टोरेज और AI का फायदा

0
400 रुपये से कम में Airtel दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, साथ में फ्री गूगल स्टोरेज और AI का फायदा
एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको महीने भर अच्छा-खासा डेटा का फायदा मिले, तो फिर ये खबर ध्यान से जरूर पढ़िएगा. क्योंकि, आज हम आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको हर दिन 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो फिर आपको अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. यानी कि हर दिन जितना चाहे उतने डेटा का इस्तेमाल आप कर सकते हैं. सबसे खास बात तो यह है कि यह प्लान पूरे महीने भर चलेगा और इसकी कीमत 400 रुपये से भी कम है.

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई सारे मंथली प्लानस शामिल हैं, जिसमें 28 और 30/31 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 379 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में आपको पूरे महीने भर की वैलिडिटी मिलेगी. यानी कि अगर आप आज 5 जनवरी को इस प्लान को रिचार्ज करते हैं, तो फिर आपको अगला रिचार्ज अगले महीने 5 फरवरी को करना होगा. 379 रुपये वाले एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स महीने भर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, डेटा कि बात करें तो इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा, 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा.

एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 379 रुपये वाला प्लान

मिलेंगे ये भी बेनिफिट्स

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के अलावा, 30GB गूगल क्लाउड स्टोरेज, फ्री एप्पल म्यूजिक, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री स्पैम अलर्ट और पूरे 12 महीने के लिए फ्री Perplexity AI Pro का फायदा मिलेगा.

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है, जिन्हें डेली ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है. खासकर 5G यूजर्स जिन्हें अनलिमिटेड डेटा, एप्पल म्यूजिक या गूगल स्टोरेज का फायदा चाहिए, वे इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 1399 रुपये में पूरे परिवार की मौज, Airtel के पोस्टपेड प्लान में मिलेगा कॉलिंग-डेटा, OTT और भी बहुत कुछ

यह भी पढ़ें: कम डेटा और ज्यादा कॉलिंग के लिए बेस्ट है Airtel का ये प्लान, जानें पूरी डिटेल

Previous article Premanand Ji Maharaj: क्या सच में पर्व के दिन परिवार में मृत्यु होने पर त्योहार नहीं मनाना चाहिए? जानें प्रेमानंद जी महाराज का जवाब
Next article US Removed Leaders: अमेरिका ने कई नेताओं को सत्ता से हटाया, लेकिन वेनेजुएला का मामला अलग क्यों है, जानें
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel