[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹349 में भरपूर इंटरनेट, Airtel ने प्लान में जोड़ा अनलिमिटेड 5G डेटा

₹349 में भरपूर इंटरनेट, Airtel ने प्लान में जोड़ा अनलिमिटेड 5G डेटा

0
₹349 में भरपूर इंटरनेट, Airtel ने प्लान में जोड़ा अनलिमिटेड 5G डेटा
एयरटेल

अगर आप Airtel के 5G यूजर हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब आप सस्ते में हर महीने भर-भरकर डेटा का फायदा उठा सकते हैं. क्योंकि, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी ने अपने 349 रुपये के मंथली प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव कर दिया है. इस प्लान में अब कंपनी यूजर्स को 5G अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है. यानी कि अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ यूजर्स जितनी मर्जी चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में.

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान

Airtel के 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में 1.5GB डेली डेटा मिलेगा, लेकिन अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा.

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान

मिलेंगे ये एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

इस प्लान के साथ Airtel अपने यूजर्स को कई बेनिफिट्स भी दे रहा है. इसमें Airtel Xstream Play का एक्सेस मिलेगा, जिसमें Sony LIV के अलावा 20 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स फ्री में यूजर्स देख सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में पूरे 1 साल के लिए फ्री Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. साथ ही 28 दिनों के लिए फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यूनस और फ्री एप्पल म्यूजिक का फायदा भी मिलेगा.

किन यूजर्स के लिए है फायदेमंद

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो रोजाना ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. पढ़ाई, ऑनलाइन मीटिंग, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे काम करने वालों के लिए यह प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. हालांकि, अनलिमिटेड डेटा का फायदा सिर्फ 5G यूजर्स को ही मिलेगा.

यह भी पढ़ें: ₹1199 में Airtel दे रहा अनलिमिटेड डेटा, फ्री Amazon Prime और बहुत कुछ

Previous article शेखपुरा को 4 प्वाइंट के अंतर से पराजित कर मुंगेर बालिका टीम बनी चैंपियन
Next article जल, जंगल, जमीन के संरक्षण का संदेश देता है सरहुल पर्व
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel