[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सस्ता में नंबर रखना है एक्टिव? Airtel का ₹199 प्लान है अच्छा ऑप्शन

सस्ता में नंबर रखना है एक्टिव? Airtel का ₹199 प्लान है अच्छा ऑप्शन

0
सस्ता में नंबर रखना है एक्टिव? Airtel का ₹199 प्लान है अच्छा ऑप्शन
एयरटेल

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्रीपेड प्लान्स पेश करती है, जिनमें डेटा, कॉलिंग और कई सारे बेनिफिट्स शामिल हैं. हालांकि, कई यूजर्स ऐसे हैं जो सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करते हैं. ऐसे में Airtel अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक 199 रुपये वाला किफायती प्लान ऑफर कर रहा है. आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में.

199 प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

Airtel अपने 199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर यूजर्स अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें, तो इसमें सिर्फ 2GB डेटा ही मिलेगा, जिस पर किसी तरह की डेली लिमिट नहीं होगी. यूजर्स अपने हिसाब से डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान

मिल रहे हैं ये एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा के अलावा, इस प्लान में कंपनी 28 दिनों के लिए फ्री स्पैम कॉल अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और Airtel Xstream Play का फायदा दे रही है. साथ ही पूरे 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस भी कंपनी यूजर्स को दे रही है.

किसके लिए है परफेक्ट?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें सिर्फ नंबर एक्टिव रखना है या फिर जिन्हें कॉलिंग की सुविधा चाहिए. इसके अलावा, जो घर पर WiFi का इस्तेमाल करते हैं और बाहर के लिए सस्ता प्लान चाहते हैं, वो भी एयरटेल का ये प्लान ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 28 दिन नहीं, पूरे महीने चलेगा ये Airtel प्लान, हर रोज मिलेगा 2.5GB डेटा

Previous article Jharkhand archery coached will be trained to switzerland: झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच जायेंगे स्विटजरलैंड, लेंगे विशेष प्रशिक्षण
Next article Chaibasa News : कुंदूबेड़ा में नहीं देंगे जमीन, मापी रोकें वरना हम आंदोलन करेंगे
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel