[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 199 रुपये में 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा AI का फ्री सब्सक्रिप्शन

199 रुपये में 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा AI का फ्री सब्सक्रिप्शन

0
199 रुपये में 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा AI का फ्री सब्सक्रिप्शन
एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel Recharge Plan: आजकल हर कोई अपने नंबर को एक्टिव रखने के लिए सस्ते एंट्री लेवल वाले प्लान की तलाश में रहता है, जिसमें महीने भर की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और काम चलाऊ डेटा मिल जाए. क्योंकि, इस तरह के प्लान्स से नंबर भी एक्टिव रहते हैं और कॉलिंग-डेटा का फायदा भी मिल जाता है. ऐसे में अगर आप Airtel यूजर हैं और इसी तरह के प्लान की तलाश में हैं, तो फिर एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान आपके लिए है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

क्या है एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान?

Airtel के पोर्टफोलियो पर कई सारे प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें मंथली से लेकर एनुअल और अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स शामिल हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है 199 रुपये वाला प्लान. 199 रुपये वाला प्लान Airtel का सबसे सस्ता और एंट्री लेवल प्लान है. यानी कि सस्ते में नंबर एक्टिव रखने के लिए सबसे बढ़िया प्लान ऑप्शन.

एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में क्या मिलते हैं बेनिफिट्स?

एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. 28 दिनों तक यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. इसके साथ डेली 100 फ्री SMS का फायदा भी कंपनी यूजर्स को दे रही है. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 2GB डेटा ही मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में फ्री HelloTunes, फ्री स्पैम अलर्ट और Perplexity AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

किन यूजर्स के लिए बेस्ट है ये प्लान?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें सस्ते में अपना नंबर एक्टिव रखना है या जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है. ऐसे यूजर्स इस प्लान को ले सकते हैं.


Perplexity Pro AI फ्री में कैसे करें क्लेम?

एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले फ्री Perplexity AI Pro का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को सबसे पहले इसे क्लेम करना होगा. क्लेम करने के लिए यूजर्स को Airtel Thanks App ओपन कर ‘Rewards’ सेक्शन में जाना होगा और वहीं से आप इसे क्लेम कर सकते हैं.

क्या 199 रुपये वाले प्लान में डेली डेटा लिमिट होती है?

नहीं, इस प्लान में टोटल 2GB डेटा मिलता है, जो 28 दिनों के लिए वैलिड है. यानी इसमें किसी तरह का डेली लिमिट नहीं है. आप अपनी जरूरत के अनुसार डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: डेटा नहीं, बस चाहिए अनलिमिटेड कॉलिंग? तो Airtel के ये प्लान्स हैं बेस्ट चॉइस

यह भी पढ़ें: Airtel Rs 398 vs Rs 399 Plan: कीमत में बस ₹1 का फर्क, पर डेटा में बड़ा अंतर, जानें कौन सा प्लान है बेस्ट

Previous article पूर्णिया न्यूज : 14 पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न
Next article Chaibasa News : सरकार आम जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध : सोनाराम सिंकू
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel