[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology SMS का खेल बदलने की तैयारी में Airtel और Google, RCS सर्विस से WhatsApp को लगेगा बड़ा झटका

SMS का खेल बदलने की तैयारी में Airtel और Google, RCS सर्विस से WhatsApp को लगेगा बड़ा झटका

0
SMS का खेल बदलने की तैयारी में Airtel और Google, RCS सर्विस से WhatsApp को लगेगा बड़ा झटका
एयरटेल-गूगल आरसीएस पार्टनरशिप

Airtel-Google RCS Partnership: अब Airtel यूजर्स को नॉर्मल मैसेज में भी WhatsApp का मजा मिलने वाला है. यानी कि अब एयरटेल यूजर्स नॉर्मल मैसेज में ही अपने दोस्तों के साथ ग्रुप चैट, फोटो-वीडियो सब कुछ शेयर कर सकते हैं. दरअसल, भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अब Google के साथ मिलकर अपने नेटवर्क पर RCS मैसेजिंग सर्विस शुरू करने का फैसला किया है. RCS (Rich Communication Services) SMS का नया और एडवांस फॉर्म है. RCS आम SMS की तरह ही काम करता है, लेकिन इसमें ज्यादा एडवांस फीचर्स मिलते हैं और यह मोबाइल डेटा या Wi-Fi दोनों पर चलता है.

गूगल और एयरटेल के बीच क्या डील हुई?

Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel और Google के बीच 80:20 रेवेन्यू शेयरिंग डील हुई है. इस समझौते के तहत Airtel हर RCS मैसेज पर करीब 11 पैसे चार्ज करेगा. इसके अलावा, कंपनी Google के साथ मिलकर RCS मैसेज के लिए कड़े स्पैम कंट्रोल नियम तैयार कर रही है, ताकि सभी मैसेज उनके AI बेस्ड स्पैम फिल्टर से होकर ही गुजरें. इन सुरक्षा उपायों के बाद ही Airtel ने RCS सर्विस को सपोर्ट करने की मंजूरी दी है.

बता दें कि, RCS के जरिए स्पैम बढ़ने के डर से Airtel ने पहले RCS सर्विस को सपोर्ट करने के लिए Google और Apple दोनों के साथ पार्टनरशिप से इनकार कर दिया था. कंपनी ने तो यहां तक टेलीकॉम रेगुलेटर से भी यह मांग की थी, कि OTT मैसेजिंग ऐप्स को एंटी-स्पैम नियमों के दायरे में लाया जाए. लेकिन Google द्वारा RCS को Airtel के इंटेलिजेंट स्पैम फिल्टर से जोड़ने के समझौते के बाद एयरटेल Google के प्लेटफॉर्म पर RCS सर्विस देने के लिए तैयार हुआ है. ऐसे में Jio और Vodafone-Idea के बाद अब Airtel भी RCS सर्विस को सपोर्ट करने वाली कंपनी बन गई है.

क्या है RCS?

RCS एक ग्लोबल मैसेजिंग स्टैंडर्ड है, जिसे GSMA ने साल 2007 में SMS को अपग्रेड करने के लिए तैयार किया था. इसमें रीड रिसीट, फाइल शेयरिंग, ग्रुप चैट और लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, ठीक वैसे ही जैसे WhatsApp और iMessage में होते हैं. RCS की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मोबाइल डेटा और Wi-Fi, दोनों पर काम करता है.

यूजर्स को क्या होगया फायदा?

RCS मैसेजिंग सर्विस शुरू होने के बाद अब यूजर्स आसानी से मैसेज के जरिए ही अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ चैट कर सकते हैं, उन्हें फोटो-वीडियो और लोकेशन शेयर कर सकते हैं. सबसे खास बात तो यह है, कि जो व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं उनके लिए यह सर्विस ज्यादा कामगार साबित होगी.

यह भी पढ़ें: Airtel फ्री में दे रहा 17 हजार का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन, जान लें क्लेम करने का तरीका

Previous article Swapan Shastra: ये सपने दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क, शुरू होने वाला है बुरा वक्त
Next article पाकिस्तानी गृह मंत्री की लंदन में भारी बेइज्जती, गेट पर रोककर हुई कार की तलाशी, लोग बोले- बम या ड्रग्स तो…
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel