[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel OTT Plans: Netflix, Amazon Prime, Sony Liv सब फ्री, ये हैं एयरटेल के गदर काटने वाले प्लान्स

Airtel OTT Plans: Netflix, Amazon Prime, Sony Liv सब फ्री, ये हैं एयरटेल के गदर काटने वाले प्लान्स

0
Airtel OTT Plans: Netflix, Amazon Prime, Sony Liv सब फ्री, ये हैं एयरटेल के गदर काटने वाले प्लान्स
Airtel OTT Plans

Airtel OTT Plans: एयरटेल देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक है. यह अपने यूजर्स को रिचार्ज प्लान के साथ भरपूर एंटरटेनमेंट का एक्सपीरियंस देने का वादा करती है. कंपनी ऐसे कई बजट-फ्रेंडली प्लान पेश करती है, जिनमें OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल होता है. भारत में OTT कंटेंट की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान्स में Netflix, Amazon Prime Video और JioCinema जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन फ्री में दे रही हैं. आज हम आपको बताएंगे कि एयरटेल के कौन-कौन से रिचार्ज प्लान्स ऐसे हैं जो फ्री OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. आइए जानते हैं… 

Airtel का ₹181 वाला प्लान   

एयरटेल का ₹181 वाला रिचार्ज प्लान एक बजट-फ्रेंडली प्लान है. यह OTT कंटेंट पसंद करने वालों के लिए बढ़िया और सस्ता प्लान है. इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों के लिए कुल 15GB डेटा मिलता है. खास बात यह है कि इसमें SonyLiv, Lionsgate Play, Hoichoi, Chaupal और Sun NXT जैसे कुल 22 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी फ्री में दिया जाता है. यूजर्स इन सभी ओटीटी सर्विस को Airtel Xstream ऐप के जरिए एक्सेस की जा सकती हैं.

Airtel का ₹451 वाला प्लान

इस रिचार्ज प्लान में एयरटेल यूजर्स को कुल 50GB डेटा दिया जाता है. प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों तक रहती है. साथ ही इसमें यूजर्स को मोबाइल के लिए JioHotstar का एक्सेस भी फ्री में मिलता है.

Airtel का ₹598 वाला प्लान

अगर आप Netflix का बेसिक प्लान, मोबाइल के लिए JioHotstar, Zee5 प्रीमियम और Airtel Xstream जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन पाना चाहते हैं, तो 598 रुपये वाला एयरटेल रिचार्ज आपके लिए बेटर ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही 30 दिनों के लिए Hello Tunes और 1 साल के लिए Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाता है.

Airtel का ₹1199 वाला प्लान

आहार आप अमेजन पर अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या Prime कंटेंट देकते हैं, तो एयरटेल का यह प्लान आपके लिए एक फायदेमंद हो सकता है. इस रिचार्ज में Amazon Prime Video (Lite) और Xstream Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है और प्लान की वैधता 84 दिन की होती है. इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको 30 दिनों के लिए हेलो ट्यून का सब्सक्रिप्शन और 1 साल के लिए परप्लेक्सिटी प्रो एआई का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलता है.

Airtel का ₹1729 वाला प्लान

एयरटेल का यह प्लान ढेर सारे OTT बेनिफिट्स के साथ आता है. इसमें यूजर्स को Netflix (बेसिक), JioHotstar (सुपर) और Zee5 (प्रीमियम) की फ्री मेंबरशिप मिलता है. इस प्लान में 84 दिनों तक हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को 30 दिनों तक मुफ्त Hello Tunes और 1 साल के लिए Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन भी बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे के मिलता है.

यह भी पढ़ें: Jio का ₹189 वाला प्लान नहीं मिल रहा UPI Apps पर? तो यहां से करें झटपट रिचार्ज

यह भी पढ़ें: Jio के 90 दिन वाले प्लान की आंधी में उड़े Airtel-Vi, सस्ते दाम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्स्ट्रा डेटा

Previous article जिले में स्काउट-गाइड के नाम पर फर्जी संस्था का भंडाफोड़
Next article AFCAT 2 Exam City Intimation Slip 2025 OUT: AFCAT 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां चेक करें
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel