[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio से सिर्फ ₹1 कम में Airtel दे रहा 84 दिनों के लिए Free Netflix और अनलिमिटेड डेटा, देखें कीमत

Jio से सिर्फ ₹1 कम में Airtel दे रहा 84 दिनों के लिए Free Netflix और अनलिमिटेड डेटा, देखें कीमत

0
Jio से सिर्फ ₹1 कम में Airtel दे रहा 84 दिनों के लिए Free Netflix और अनलिमिटेड डेटा, देखें कीमत
Airtel Recharge Plan

Airtel Recharge Plan: देश की 2 सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो और एयरटेल के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है. दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान्स ऑफर करती है. कंपनियां अपने प्लान्स को इस तरह से तैयार करते हैं कि यूजर्स को कॉलिंग और डेटा का भरपूर लाभ मिल सके. इनमें कुछ ऐसे प्लान भी शामिल हैं जिनकी कीमत लगभग एक जैसी है, लेकिन इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स में बड़ा फर्क है.

उदाहरण के तौर पर, जियो का ₹1799 और एयरटेल का ₹1798 वाला प्लान को ही देख लीजिए. दोनों में केवल ₹1 का अंतर है लेकिन एयरटेल अपने प्लान में 84 दिनों के लिए मुफ्त Netflix सब्सक्रिप्शन देता है. इसके अलावा, इस प्लान के तहत यूजर को कुल 252GB डेटा की सुविधा मिलती है. आइए इन दोनों प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Airtel का ₹1798 वाला प्लान

एयरटेल का 1798 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी देता है. इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. कुल डेटा की बात करें तो इस प्लान में 252GB डेटा मिलता है. यदि आप 5G सर्विस वाले एरिया में रहते हैं तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा भी सुविधा मिलेगी. इसमें सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है. इस प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बेसिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. साथ ही, ग्राहक Airtel Xstream ऐप के जरिए फ्री में मूवी, टीवी शोज और लाइव चैनल्स का आनंद उठा सकते हैं.

Jio का ₹1799 वाला प्लान

जियो का यह प्लान 84 दिनों तक चलता है. इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 3GB डेटा के हिसाब से टोटल 252 जीबी डेटा मिलता है. एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. जियो इस प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रहा है. यह प्लान जियो अनलिमिटेड ऑफर के तहत यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar (मोबाइल/टीवी) का ऐक्सेस मिलता है. साथ ही इसमें कंपनी जियो टीवी भी फ्री दे रही है. यह प्लान जियो एआई क्लाउड पर 50GB का फ्री स्टोरेज भी ऑफर करता है.

Airtel के ये प्लान्स खत्म कर देंगे हर महीने रिचार्ज की टेंशन, 365 दिनों तक मिलेंगे जबरदस्त फायदे

BSNL ने अमरनाथ यात्रियों को दिया तोहफा, मात्र ₹196 में पेश किया यात्रा सिम, जानें खासियत

24 घंटे के लिए चाहिए अनलिमिटेड डेटा? Jio, Airtel और Vi के ये प्लान्स हैं सबसे खास, जान लें कीमत

Previous article Jamshedpur News: “आ देखें जरा किसमें कितना है दम…”, बीच सड़क पर शुरू हुई ‘बुल फाइटिंग’, मची अफरा-तफरी
Next article Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट बैठक में 43 एजेंडों पर लगी मुहर, नीतीश सरकार ने लिए ये फैसले…
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel