[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel यूजर्स की निकल पड़ी! लॉन्च हुआ नया 399 रुपये वाला प्लान, फायदे गिनने बैठे तो कम पड़ जाएंगी उंगलियां

Airtel यूजर्स की निकल पड़ी! लॉन्च हुआ नया 399 रुपये वाला प्लान, फायदे गिनने बैठे तो कम पड़ जाएंगी उंगलियां

0
Airtel यूजर्स की निकल पड़ी! लॉन्च हुआ नया 399 रुपये वाला प्लान, फायदे गिनने बैठे तो कम पड़ जाएंगी उंगलियां
एयरटेल का सस्ता रिचार्ज प्लान

Airtel Recharge Plan: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत पहले भी कंपनी के एक प्लान में देखने को मिली थी. लेकिन 2024 में टैरिफ बढ़ोतरी के चलते उस प्लान की कीमत बढ़ा दी गई थी. अब कंपनी ने फिर से उसी पुराने रेट पर एक नया प्लान पेश किया है, हालांकि इस बार इसमें अलग तरह के बेनिफिट्स यूजर्स को मिलेंगे. Airtel का यह नया प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी और बेहतर सुविधाएं चाहते हैं. आइए, डिटेल में जानते हैं इस प्लान से जुड़ी पूरी जानकारी.

Airtel का नया 399 रुपये वाला प्लान

एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए ₹399 का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान में यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा मिलता है. साथ ही, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी शामिल हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. खास बात यह है कि इस प्लान के तहत यूजर्स को 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा एक्सेस की सुविधा भी मिलती है.

कंपनी ने अपने नए प्लान में कई आकर्षक बेनिफिट्स ऐड की हैं. इस प्लान के तहत यूजर्स को JioHotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके साथ ही 30 दिनों तक फ्री हेलो ट्यून का लाभ भी दिया जा रहा है. खास बात यह है कि इस पैक में यूजर्स को Perplexity Pro AI का एक्सेस भी फ्री मिलेगा. आपको बता दें कि इस AI टूल की मार्केट वैल्यू करीब 17,000 रुपये बताई जा रही है. यह प्लान 399 रुपये में उपलब्ध है और इसकी वैधता 28 दिनों की है.

पहले मिलते थे ये फायदे 

आपको बता दें कि पहले एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता था. इस पैक में अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल वर्जन भी शामिल होता था. हालांकि अब डेटा और वैलिडिटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इस बार इसमें अतिरिक्त फायदा के तौर पर ओटीटी एक्सेस और अनलिमिटेड 5G डेटा भी जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का मास्टरस्ट्रोक: ₹300 से कम में Jio के धमाकेदार प्लान, अनलिमिटेड डेली डेटा और JioTV फ्री!

यह भी पढ़ें: Jio OTT Plans: ₹500 से भी कम में मिलेगा OTT का मजा, देख लें जियो के ये स्पेशल प्लान्स

Previous article सबसे बुजुर्ग नवजात! 30 साल पहले फ्रीज किये गए भ्रूण से जन्मा बच्चा
Next article आदमखोर खुंखार तानाशाह, फ्रीज में रखता था कटे हुए सिर, हैवानियत की कहानी सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel