[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel का ये प्लान है जबरदस्त, डेली मिलेगा 4GB डेटा, साथ में एंटरटेनमेंट का भी भरपूर मजा

Airtel का ये प्लान है जबरदस्त, डेली मिलेगा 4GB डेटा, साथ में एंटरटेनमेंट का भी भरपूर मजा

0
Airtel का ये प्लान है जबरदस्त, डेली मिलेगा 4GB डेटा, साथ में एंटरटेनमेंट का भी भरपूर मजा
एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel 4GB Daily Data Plan: क्या आप भी Airtel यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको भर-भर कर डेटा मिले? तो फिर आपके लिए हम लेकर आए हैं एक ऐसा प्लान जिसमें आपको 2 या 3GB नहीं बल्कि डेली 4GB डेटा का फायदा मिलेगा. जी हां, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में से एक Airtel अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें लंबी वैलिडिटी से लेकर अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स मौजूद हैं. अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान कि बात करें तो 5G यूजर्स के लिए कई सारे प्लान्स हैं, जिसमें उन्हें भर-भर कर डेटा मिलता है. लेकिन 4G यूजर्स जो अब तक 5G में स्विच नहीं कर सके हैं, उन्हें डेटा के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. ऐसे में एयरटेल का एक ऐसा प्लान है, जिसमें यूजर्स को डेली 4GB डेटा मिल रहा है. जिससे 4G यूजर्स भी आराम से ज्यादा डेटा का फायदा उठा सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

क्या है Airtel का डेली 4GB डेटा वाला प्लान?

Airtel का डेली 4GB डेटा वाला प्लान मंथली प्लान है. यानी कि यूजर्स को इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें तो इस प्लान में डेली 4GB डेटा + अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है. यानी कि 5G यूजर्स अनलिमिटेड डेटा तो वहीं, 4G यूजर्स भी डेली 4GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

Airtel के डेली 4GB डेली डेटा वाले प्लान की कीमत क्या है?

Airtel के डेली 4GB डेली डेटा वाले प्लान की कीमत कि बात करें तो इसकी कीमत 449 रुपये है. यानी कि 449 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर अच्छे-खासे डेटा का फायदा मिल रहा है. जिससे वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग से लेकर वेब ब्राउजिंग कर सकते हैं.

Image 102
Airtel का ये प्लान है जबरदस्त, डेली मिलेगा 4gb डेटा, साथ में एंटरटेनमेंट का भी भरपूर मजा 3

Airtel के डेली 4GB डेली डेटा प्लान में क्या बेनेफिट्स मिल रहे हैं?

Airtel के डेली 4GB डेली डेटा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के अलावा यूजर्स को 28 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन, 30 GB Google One Cloud Storage का फ्री एक्सेस, Apple Music का फ्री एक्सेस, फ्री Spam कॉल और मैसेज अलर्ट, Perplexity AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन और Airtel XStreame Play Premium सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

किसके लिए है बेस्ट?

एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें ऑनलाइन मूवी या वेब सीरीज देखने के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत है. ऐसे में एयरटेल का ये डेली 4GB प्लान उनके लिए सही रहेगा.

घर में है Wi-Fi? तो Airtel का ये प्लान रहेगा बेस्ट, मिलेगी 365 दिनों की वैलिडिटी, साथ में 30GB डेटा भी

Jio vs Airtel: Unlimited 5G DATA के साथ 56 दिनों वाला प्लान किसका है सस्ता?

Previous article Carrot Murabba Recipe: घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर और हेल्दी गाजर का मुरब्बा, सिर्फ 5 मिनट में
Next article Bihar Election Express: पारू में रेफरल अस्पताल की उठी मांग, चौपाल पर जनता से उलझे नेता
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel