[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology घर में है Wi-Fi, तो ये है Airtel का सबसे सस्ता प्लान

घर में है Wi-Fi, तो ये है Airtel का सबसे सस्ता प्लान

0
घर में है Wi-Fi, तो ये है Airtel का सबसे सस्ता प्लान
एयरटेल रिचार्ज प्लान

आज के समय में अधिकतर कई घरों में Wi-Fi सर्विस देखने को मिलती है. वर्क फ्रॉम होम हो, पढ़ाई हो या फिर ज्यादा फैमिली मेंबर्स. घर में Wi-Fi लगने से डेटा लिमिट की टेंशन खत्म हो जाती है. साथ ही कई Wi-Fi प्लान्स में अब कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. लेकिन फिर नंबर एक्टिव रखने के लिए हर महीने रिचार्ज करना पड़ता है. ऐसे में अगर आपके घर भी Wi-Fi लगा हुआ है और आप भी हर महीने के फालतू रिचार्ज से तंग आ गए हैं , तो फिर आपके लिए ये खबर है. इस खबर में आज हम आपको बताएंगे Airtel के एक ऐसे प्लान के बारे में जिससे सस्ते में आपका पूरा साल निपट जाएगा. यानी कि इस साल रिचार्ज करने के बाद आपको सीधे अगले साल 2026 में रिचार्ज करना होगा. चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

एक बार खरीदें Airtel के ये प्लान्स, बिना रुकावट साल भर होगी बातचीत, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा भी

Airtel का 1849 रुपये वाला प्लान

भारत की टॉप टेलिकॉम कंपनी में से एक Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें कम दिन से लेकर ज्यादा दिनों वाली वैलिडिटी वाले प्लान्स भी होते हैं. वहीं, कुछ प्लान्स ऐसे भी होते हैं जो लंबी वैलिडिटी के साथ सिर्फ कॉलिंग की सुविधा देते हैं. जिससे यूजर्स अपने हिसाब और जरूरत को ध्यान में रखते हुए रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं. इसी कड़ी में एयरटेल का अपने यूजर्स को 1849 रुपये वाला प्लान ऑफर करता है. जिसमें यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलती है. वो भी पूरे साल भर के लिए.

Airtel के इस 1849 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिन यानी कि पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ पूरे साल भर के लिए 3600 फ्री SMS का फायदा मिलता है. इस प्लान में आपको डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. अगर आपको डेटा की जरूरत होगी तो आपको अलग से डेटा पैक लेना पड़ेगा.

किसके लिए है फायदेमंद

Airtel का यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हैं, जिन्हे डेटा की जरूरत नहीं पड़ती. यानी कि जिनके घर में Wi-Fi लगा हुआ है, वे इस प्लान को सिर्फ कॉलिंग के लिए खरीद सकते हैं. ऐसे में हर महीने के हिसाब से प्लान का करच सिर्फ 154 रुपये होगा. यानी कि सस्ते में आपके सालभर की रिचार्ज टेंशन खत्म हो जाएगी. हालांकि, जिन्हें घर से बाहर निकलना है और वे इस प्लान को लेते हैं, तो उन्हें अलग से डेटा पैक बाहर इस्तेमाल करने के लिए लेना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi का खरीदें ये सस्ता प्लान, फिर 2026 तक ले सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए प्लान? Airtel ने सस्ते में कर दिया साल भर का जुगाड़, चेक करें प्लान

Previous article दो जुलाई तक बिना विलंब शुल्क पीएचडी में रजिस्ट्रेशन का समय
Next article Motihari: बाइक -ट्रक की टक्कर में छौड़ादानो के युवक की मौत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel