[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel के ये सस्ते प्लान्स आज खरीदे, तो अगले साल तक नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन

Airtel के ये सस्ते प्लान्स आज खरीदे, तो अगले साल तक नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन

0
Airtel के ये सस्ते प्लान्स आज खरीदे, तो अगले साल तक नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन
एयरटेल रिचार्ज प्लान

अगर आप बार-बार रिचार्ज करने की टेंशन से परेशान हो गए हैं, तो फिर आपके लिए ये खबर है. देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स के जरूरत के अनुसार कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. लंबी वैलिडिटी से लेकर अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स कंपनी ने यूजर्स की सहूलियत के लिए रिचार्ज प्लान्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है. ऐसे में बार-बार रिचार्ज प्लान्स से छुटकारा पाने के लिए भी कंपनी एनुअल प्लान यूजर्स को ऑफर करती है. जिससे एक बार रिचार्ज करने के बाद यूजर्स पूरे साल बिना किसी टेंशन और रुकावट के अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा ले सकते हैं. यहां जानिए एयरटेल के एनुअल प्लान्स के बारे में.

Airtel का 1849 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 1849 Plan Details

अगर आपको सिर्फ कॉलिंग के लिए या फिर नंबर एक्टिव रखने के लिए प्लान चाहिए तो फिर एयरटेल का ये 1849 रुपये वाला प्लान सही रहेगा. इस प्लान में आपको 365 दिन यानी पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में आप पूरे साल भर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि, इस प्लान में आपको डेटा का बेनेफिट नहीं मिलेगा.

Airtel का 2249 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 2249 Plan Details

वहीं, अगर आपको अगर थोड़ा डेटा वाला प्लान चाहिए तो Airtel का 2249 रुपये वाला प्लान बेस्ट रहेगा. इस प्लान में भी आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही पूरे साल किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 फ्री SMS और टोटल 30GB डेटा का बेनेफिट मिलेगा. जिससे आप हर महीने लगभग 2.5GB डेटा यूज कर सकते हैं.

Airtel का 3599 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 3599 Plan Details

अगर आप भरपूर डेटा वाला एनुअल प्लान खोज रहे हैं, तो फिर आप एयरटेल का 3599 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. इस प्लान में आपको पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में आपको डेली 2GB डेटा भी मिलेगा. ऐसे में अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का बेनेफिट मिलेगा. इतना ही नहीं, इस प्लान में एंटरटेनमेंट के लिए Airtel Xstream Play और Hellotunes का फ्री एक्सेस भी आपको मिलेगा.

Airtel के ₹299 प्लान को छोड़िए, ये रिचार्ज हैं और भी सस्ते और फायदे से भरपूर

दोनों SIM रहेंगे एक्टिव, जेब भी नहीं होगी हल्की, देखें ये 6 बेस्ट सस्ते रिचार्ज प्लान्स, सबसे सस्ता ₹189 का

Previous article Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा हाईटेक डेयरी प्लांट, राज्य सरकार फ्री में देगी 15.5 एकड़ जमीन
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: गीतांजलि की बीमारी का होगा खुलासा, पोद्दार हाउस में आएगी नयी मुसीबत, VIDEO
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel