[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel का AI टूल दिलाएगा स्पैम कॉल्स से छुटकारा, 10 भाषाओं में मिलेगा अलर्ट

Airtel का AI टूल दिलाएगा स्पैम कॉल्स से छुटकारा, 10 भाषाओं में मिलेगा अलर्ट

0
Airtel का AI टूल दिलाएगा स्पैम कॉल्स से छुटकारा, 10 भाषाओं में मिलेगा अलर्ट
Bharti Airtel Fraud Detection Solution: एयरटेल की साइबर सुरक्षा पहल से 68.7% घटा वित्तीय नुकसान

Airtel: साइबर धोखाधड़ी पर लगाम कसने के लिए एयरटेल ने सोमवार, 21 अप्रैल को स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए दो बड़े बदलावों की घोषणा की है. यह कदम कंपनी द्वारा कुछ महीनों पहले लॉन्च किए गए एआई-पावर स्पैम डिटेक्शन टूल के बाद उठाया गया है, जिसने अब तक 27.5 अरब से अधिक कॉल्स को स्पैम के रूप में अंकित किया है.

10 भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट

नई सुविधा के तहत अब ग्राहकों को स्पैम कॉल्स और एसएमएस के लिए उनकी पसंदीदा भाषा में अलर्ट मिलेंगे. यह फीचर फिलहाल 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा और कंपनी भविष्य में और भाषाएं जोड़ने की योजना बना रही है. ग्राहक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली स्पैम कॉल और एसएमएस के लिए हिंदी, मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, पंजाबी और उर्दू सहित दस भारतीय भाषाओं में अलर्ट प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही, एयरटेल का एआई टूल अब अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क्स से आने वाले स्पैम कॉल्स और एसएमएस की भी पहचान करेगा और ग्राहकों को सतर्क करेगा.

यह भी पढ़े: BSNL 5G SIM अब घर बैठे मिलेगा, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑर्डर करने का तरीका!

6 महीनों में इंटरनेशनल स्पैम कॉल में 12% की देखी वृद्धि

कंपनी ने आगे दावा किया है कि घरेलू स्पैम कॉल्स के खिलाफ एयरटेल की सख्त कार्रवाई के चलते अब स्कैमर्स और स्पैमर्स विदेशी नेटवर्क का सहारा लेकर भारत में फर्जी कॉल्स कर रहे हैं. इस खतरनाक प्रवृत्ति के कारण पिछले छह महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्पैम कॉल्स में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी को उम्मीद है कि उसका नया फीचर इस बढ़ती चुनौती से निपटने में कारगर साबित होगा.

एयरटेल के मुताबिक, क्षेत्रीय भाषाओं में स्पैम अलर्ट फिलहाल केवल एंड्रॉयड डिवाइस यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे. हालांकि, कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए इस सेवा की उपलब्धता को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. ये सभी सुविधाएं ग्राहकों के लिए पूरी तरह से मुफ्त होंगी.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Bihar Rain: बिहार में बारिश कब होगी? मौसम विभाग ने आंधी-पानी-वज्रपात की बता दी तारीख
Next article Sooji Laddu Recipe: कुछ मीठा और यूनिक खाने का है मन, तो शौक से बनाएं सूजी के लड्डू
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel