[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 500 रुपये से कम में Airtel का धमाकेदार प्लान, मिलेगी 77 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग

500 रुपये से कम में Airtel का धमाकेदार प्लान, मिलेगी 77 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग

0
500 रुपये से कम में Airtel का धमाकेदार प्लान, मिलेगी 77 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग
एयरटेल रिचार्ज प्लान

Bharti Airtel देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है और करोड़ों लोग इस नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं. अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एयरटेल उन्हें कई सारे प्लान्स ऑफर कर रहा है. 28 दिनों से लेकर 365 दिनों तक के प्लान्स कंपनी के पास है, जिसमें अलग-अलग कीमत पर अलग-अलग बेनिफिट्स मिलते हैं. हालांकि, इनमें कई प्लान्स ऐसे भी शामिल हैं जो सस्ते में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहे हैं. ऐसा ही एक प्लान है 77 दिनों वाला, जिसकी कीमत 500 रुपये से भी कम है. आइए जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल.

कौन-सा है Airtel का 500 रुपये से कम वाला प्लान?

एयरटेल का यह प्रीपेड प्लान 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस दौरान यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, प्लान में 600 फ्री SMS भी मिल रहे हैं, जिससे मैसेजिंग की टेंशन भी खत्म हो जाती है. डेटा कि बात करें, तो इसमें 77 दिनों के लिए टोटल 6GB डेटा दिया जा रहा है, जो नॉर्मल ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और जरूरी ऑनलाइन कामों के लिए काफी माना जा सकता है.

इसके अलावा, इस प्लान में फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और Airtel Xstream Play का फ्री एक्सेस मिलेगा.

एयरटेल का 77 दिनों वाला प्लान
एयरटेल का 77 दिनों वाला प्लान

क्या है इस Airtel प्लान की कीमत?

इस प्रीपेड प्लान की कीमत 489 रुपये है. अगर इसे डेली खर्च के हिसाब से देखें, तो हर दिन का खर्च करीब 6 रुपये पड़ेगा. ऐसे में कम बजट में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है.

किसके लिए अच्छा ऑप्शन है ये प्लान?

ऐसे एयरटेल यूजर्स जिन्हें सस्ते में लंबी वैलिडिटी चाहिए, उनके लिए ये प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसके अलावा, ऐसे यूजर्स जो घर पर WiFi का इस्तेमाल करते हैं और बाहर के लिए काम चलाऊ डेटा वाला प्लान खोज रहे हैं, उनके लिए भी ये प्लान परफेक्ट है.

यह भी पढ़ें: 90 दिन की वैलिडिटी वाला Airtel का खास प्लान, गिन लीजिए फायदे

यह भी पढ़ें: Airtel का नया फैमिली पैक, एक रिचार्ज में चलेंगे घर के तीन मोबाइल

Previous article मिडिल ईस्ट पहुंचा US एयरक्राफ्ट कैरियर, ईरान तनाव के बीच अमेरिका ने तैनात किए 3 युद्धपोत, क्या होगी जंग?
Next article Bihar Politics: सम्राट चौधरी का पुलिस पर प्रहार, बोले- बंदूक चलाना नहीं आता तो इस्तीफा दो और घर बैठो
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel