[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel का बजट फ्रेंडली प्लान, 500 रुपये से कम में 77 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर

Airtel का बजट फ्रेंडली प्लान, 500 रुपये से कम में 77 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर

0
Airtel का बजट फ्रेंडली प्लान, 500 रुपये से कम में 77 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर
एयरटेल

अगर आप Bharti Airtel यूजर हैं और कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन मौजूद है. कई बार हम महंगे रिचार्ज प्लान्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन कंपनी के पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे प्लान भी होते हैं जो कम खर्च में काम लायक बेनिफिट्स दे देते हैं. खासकर ऐसे लोग, जिन्हें ज्यादा डेटा नहीं बल्कि लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहिए. ऐसे में एयरटेल के पास एक ऐसा ही प्लान है, जिसमें 77 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और कीमत 500 रुपये से भी कम है.

एयरटेल का 77 दिनों वाला प्लान

एयरटेल के प्रीपेड पोर्टफोलियो में एक 77 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लिस्टेड है, जिसकी कीमत 489 रुपये है. 77 दिनों तक यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही इस प्लान में फ्री 600 SMS भी मिलेंगे. डेटा कि बात करें, तो इसमें कुल 6GB डेटा मिलता है, जो हल्के-फुल्के इंटरनेट इस्तेमाल के लिए काफी है. सोशल मीडिया ब्राउजिंग, चैटिंग या जरूरी ऑनलाइन काम के लिए यह डेटा काफी हो सकता है.

इसके अलावा, इस प्लान में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे, जिसमें 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium, फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और Airtel Xstream Play का फ्री एक्सेस मिलेगा. यानी कि 500 रुपये से कम में यूजर्स को कई सारे बेनिफिट्स मिल जाएंगे.

एयरटेल का 77 दिनों वाला प्लान
एयरटेल का 77 दिनों वाला प्लान

किन यूजर्स के लिए है यह प्लान सही?

यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर आपका इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और कभी-कभार इंटरनेट तक लिमिटेड है, तो यह रिचार्ज आपके बजट में फिट बैठ सकता है. इसके अलावा, आप अगर एयरटेल सिम को सेकेंडरी सिम की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो नंबर एक्टिव रखने के लिए भी ये प्लान अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: घर में है Wi-Fi, तो Airtel के ये सस्ते प्लान महीने भर नंबर रखेंगे ON, कीमत 300 रुपये से भी कम

Previous article Apple के पोस्टर पर Nothing ने लगा डाला अपना नाम! 5 मार्च को लॉन्च इवेंट
Next article भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे की हो रही तलाशी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel