[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel का धमाका प्लान! 449 के रिचार्ज में दे रहा 17,000 का फायदा, लबालब 5G डेटा और OTT अलग से

Airtel का धमाका प्लान! 449 के रिचार्ज में दे रहा 17,000 का फायदा, लबालब 5G डेटा और OTT अलग से

0
Airtel का धमाका प्लान! 449 के रिचार्ज में दे रहा 17,000 का फायदा, लबालब 5G डेटा और OTT अलग से
Airtel OTT Recharge Plan

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स को एक से बढ़ कर एक ऑफर दे रही है. ऐसे करके एयरटेल ने टेलिकॉम कंपनियों के बीच एक जंग सी छेड़ दि है. हर कंपनी नए-नए प्लान पेश कर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश में जुटी है. इसी कड़ी में एयरटेल ने एक बेहद शानदार प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत 449 रुपये रखी गई है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस और कई सारे फायदे मिलते हैं. आइए इस दमदार प्लान की पूरी जानकारी जानते हैं.

Airtel का 449 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का 449 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो हाई स्पीड इंटरनेट की तलाश में हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इस प्लान में 4G यूजर्स को रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. वहीं जिनके पास 5G फोन है और वे 5G नेटवर्क क्षेत्र में हैं उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है. इसका मतलब है कि इस प्लान में डेटा की कोई कमी नहीं होगी. इसके अलावा, यूजर्स को रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है. 

22 से ज्यादा OTT मिलेंगे फ्री 

Airtel अपने इस प्लान में भरपूर डेटा देने के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी खास ध्यान रखता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 22 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है. इन सभी प्लेटफॉर्म्स को Airtel की एक्सक्लूसिव Airtel Xstream ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है. इस ऐप पर यूजर्स Sony LIV, Lionsgate Play, Aha, Hoichoi, Chaupal और SunNxt जैसे कई पॉपुलर ऐप्स पर वेब सीरीज और अन्य डिजिटल कंटेंट का मजा ले सकते हैं.

17 हजार का Perplexity Pro AI फ्री

बेनिफिट्स की अभी खत्म नहीं हुई है. एयरटेल इस प्लान में एक चौंकाने वाला फायदा भी दे रहा है. कंपनी एक साल के लिए फ्री में Perplexity Pro AI की सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में दे रही है. आपको बता दें Perplexity Pro AI एक प्रीमियम AI सर्च असिस्टेंट टूल है और जिसकी कीमत करीब 17,000 रुपये है. यह ऑफर प्रीपेड यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे दिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

Jio का पैसा वसूल प्लान पूरे साल के लिए देता है अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा, फायदे और शर्तें जानिए

Vi ने चली दूर की चाल, खास लोगों के लिए लाया ₹99 वाला प्लान, जियो-एयरटेल की बढ़ेगी टेंशन

Previous article Maalik Box Office Collection Day 9: हिट या फ्लॉप, पांच दिन में ही हांफने लगी ‘मालिक’, बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही फिल्म, जानें कमाई
Next article देवघर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, एर्नाकुलम-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel