[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology घर में है Wi-Fi? तो Airtel का ये प्लान रहेगा बेस्ट, मिलेगी 365 दिनों की वैलिडिटी, साथ में 30GB डेटा भी

घर में है Wi-Fi? तो Airtel का ये प्लान रहेगा बेस्ट, मिलेगी 365 दिनों की वैलिडिटी, साथ में 30GB डेटा भी

0
घर में है Wi-Fi? तो Airtel का ये प्लान रहेगा बेस्ट, मिलेगी 365 दिनों की वैलिडिटी, साथ में 30GB डेटा भी
एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel 365 Days Recharge Plan: आज के समय 1.5GB डेटा रील्स स्क्रॉल करने में ही खत्म हो जाता है. वहीं, ज्यादा डेटा वाले प्लान महंगे आते हैं. ऊपर से पूरे फैमिली मेंबर्स के नंबर पर हर महीने रिचार्ज करना अलग ही तरह की परेशानी है. ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए कई यूजर्स अपने घर में WiFi कनेक्शन लगवा रहे हैं. जिससे न सिर्फ पूरे घर के मेंबर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट मिल जाता है बल्कि हर महीने महंगे रिचार्ज से भी छुट्टी मिल जाती है. लेकिन समस्या तब हो जाती है जब घर से बाहर जाना होता है और स्मार्टफोन में जरूरी काम के लिए भी डेटा नहीं होता, फिर अलग से डेटा पैक भी लेना पड़ता है. ऐसे में अगर आप Airtel यूजर हैं, तो टेंशन मत लीजिए. क्योंकि, Airtel अपने यूजर्स को ऐसे प्लान्स भी ऑफर करती है, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ थोड़ा डेटा का फायदा भी मिलता है. जिससे आप घर के बाहर आराम से डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

Airtel का 2249 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 2249 Recharge Plan

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में से एक Airtel अपने यूजर्स को कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें अनलिमिटेड डेटा से लेकर लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स मौजूद हैं. इन्हीं प्लान्स में से कंपनी का एक प्लान है 2249 रुपये का. जिसमें यूजर्स को न सिर्फ 365 दिन यानी पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है बल्कि काम चलाऊ डेटा भी मिलता है.

Image 75
Airtel का 2249 रुपये वाला प्लान

Airtel के 2249 रुपये वाले प्लान में क्या बेनेफिट्स मिलते हैं?

एयरटेल के 2249 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. जिससे यूजर किसी भी नेटवर्क पर पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को कंपनी टोटल 30GB डेटा का फायदा भी दे रही है. जिससे यूजर काम चलाने लायक घर के बाहर डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा इस प्लान में टोटल 3600 फ्री SMS भी मिलेगा. यानी कि यूजर जरूरत के समय अपनों से SMS के जरिए भी कनेक्ट रह सकते हैं. इतना ही नहीं, इस प्लान में Free Hellotunes, Perplexity AI Pro और Spam Alert का भी फायदा मिलेगा.

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो घर में WiFi का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा इस प्लान को वैसे यूजर्स भी रिचार्ज कर सकते हैं, जिन्हें डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं है. ऐसे में पूरे साल भर के लिए एयरटेल का ये प्लान उनके लिए बेस्ट रहेगा.

इस प्लान में डेली डेटा है या पूरे साल के लिए एकमुश्त?

इस प्लान में कंपनी टोटल 30 GB डेटा ऑफर कर रही है, जिसे यूजर अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी कि आप चाहे तो पूरे 365 दिनों तक थोड़ा-थोड़ा इसका इस्तेमाल करें या फिर एक बार में ही खत्म कर दें.

Jio, Airtel और Vi का ये प्लान आज करेंगे रिचार्ज, तो साल 2026 तक कर सकेंगे टेंशन फ्री कॉलिंग और स्ट्रीमिंग

Airtel यूजर्स की मौज! सस्ते दाम में मिलेगा 365 दिनों की वैलिडिटी, कॉलिंग-डेटा सब अनलिमिटेड

Previous article तुरंत करें GATE 2026 के लिए Apply, नहीं तो देनी होगी लेट फीस
Next article Sattu Paratha Recipe: घर पर बनाएं बिहार का मशहूर सत्तू पराठा, जो सबको आएगा बेहद पसंद
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel