[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Airtel यूजर्स की तो निकल पड़ी! ₹181 में कंपनी दे रही 22 से ज्यादा Free OTT, साथ में 15GB डेटा भी

Airtel यूजर्स की तो निकल पड़ी! ₹181 में कंपनी दे रही 22 से ज्यादा Free OTT, साथ में 15GB डेटा भी

0
Airtel यूजर्स की तो निकल पड़ी! ₹181 में कंपनी दे रही 22 से ज्यादा Free OTT, साथ में 15GB डेटा भी
Airtel Recharge Plan

अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग से पैसे खर्च करते हैं, तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. अब आप सिर्फ 181 रुपये में कई सारे OTT प्लेटफॉर्म्स का मजा उठा सकते हैं. जी हां, देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स को सिर्फ 181 रुपये में 22 से भी ज्यादा ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है. इतना ही नहीं, कंपनी यूजर्स को 30 दिन की वैलिडीटी के साथ अनलिमिटेड डेटा भी दे रही है. ऐसे में अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो फिर ये प्लान आपके लिए बड़ा फायदेमंद होने वाला है. तो फिर चलिए जानते हैं इसके बेनेफिट्स.

क्या है 181 रुपये वाला प्लान?

Airtel के 181 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को Airtel XStream Play का फ्री सब्सक्रिप्शन कंपनी दे रही है. जिसमें यूजर्स 22 से भी ज्यादा ओटीटी का मजा ले सकते हैं. Airtel XStream Play में Sony LIV से लेकर Lionsgate Play, Aha, Chaupal, SunNxt जैसे पॉपुलर OTT ऐप्स मौजूद हैं. ऐसे में अगर आप वेबसीरिज और मूवी ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं, तो फिर आपको अलग-अलग प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन अलग-अलग नहीं लेना होगा. एक ही खर्च में आप कई प्लेटफॉर्म्स देख सकते हैं. इतना ही नहीं, इस प्लान में कंपनी 30 दिनों की वैलिडीटी के साथ 15GB डेटा भी दे रही है. हालांकि, यह सिर्फ डेटा पैक है. यानी कि इसमें आपको कॉलिंग और SMS का फायदा नहीं मिलेगा.

किसके लिए है फायदेमंद

Airtel का ये प्लान ऐसे यूजर्स ले सकते हैं, जिन्हें कॉलिंग सुविधा की जरूरत नहीं है. साथ ही जो OTT प्लेटफॉर्म्स देखना पसंद करते हैं, वे इस प्लान को ले सकते हैं. 200 रुपये से कम में 22 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ 15GB डेटा भी दिया जा रहा है. ऐसे में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने से बढ़िया है कि आप एयरटेल के इस प्लान को खरीद लें.

Jio और Airtel के ये 3 रिचार्ज प्लान केवल नंबर चालू रखने के लिए हैं बेस्ट

Airtel का डबल धमाका, अनलिमिटेड डेटा के साथ दे रहा Amazon-Netflix Free

Previous article Bihar Crime News: नहर से तैरता मिला लड़की का शव, 15 अगस्त को हुई थी लापता, जानिए पूरा मामला
Next article Gita Updesh: सिर्फ 4 संवाद और जीवन की हर परेशानी होगी खत्म, जानें श्रीकृष्ण का रहस्य
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel