[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AI ट्रैक्टर ने डुबोये 2,222 करोड़ रुपये, कंपनी पर लगा ताला

AI ट्रैक्टर ने डुबोये 2,222 करोड़ रुपये, कंपनी पर लगा ताला

0
AI ट्रैक्टर ने डुबोये 2,222 करोड़ रुपये, कंपनी पर लगा ताला
AI Tractor / pic - monarch tractor

कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने का दावा करने वाली अमेरिकी कंपनी Monarch Tractor का सफर अचानक खत्म हो गया. कंपनी ने एक ऐसा AI ट्रैक्टर बनाया था जो खुद चल सकता था और किसानों की मदद कर सकता था. शुरुआत में इसे भविष्य की खेती का समाधान बताया गया, लेकिन लगातार तकनीकी खराबियों और सुरक्षा विवादों ने कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया.

AI Tractor: कैसे हुई कंपनी की बंदी

कैलिफोर्निया स्थित Monarch Tractor को शुरुआती दौर में निवेशकों से करीब 2,222 करोड़ रुपये का फंड मिला था और इसकी वैल्यू एक समय 4,194 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. लेकिन ट्रैक्टरों की टेस्टिंग के दौरान कई बार फेल्योर और क्रैश की घटनाएं सामने आईं. किसानों ने शिकायत की कि रोबोट मोड में ट्रैक्टर का व्यवहार अनिश्चित था और यह आसपास खड़े लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता था.

AI Tractor: तकनीकी खामियां और विवाद

कंपनी के ट्रैक्टरों में पार्ट्स की फिटिंग और कैलिब्रेशन सही नहीं था. मशीनें बार-बार टूटती थीं और लगातार खराबी आती थी. जिन दुकानों पर ये ट्रैक्टर बेचे गए, वहां से भी शिकायतें दर्ज हुईं. इसके चलते कई पार्टनर्स ने कंपनी से दूरी बना ली.

AI Tractor: सरकारी निवेश और नुकसान

Monarch Tractor में सरकार ने भी निवेश किया था, लेकिन कंपनी के बंद होने से टैक्सपेयर्स का पैसा बर्बाद हो गया. किसानों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट न केवल असफल रहा बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक साबित हुआ.

यह भी पढ़ें: Anthropic के ग्लोबल सर्वे ने बताया- AI से क्या चाहते हैं लोग और डरते किस बात से हैं?

यह भी पढ़ें: AI की रेस पर ब्रेक लगाने को सैन फ्रांसिस्को में OpenAI और Anthropic के बाहर प्रोटेस्ट

Previous article आनंद महिंद्रा हुए झारखंड की वादियों के मुरीद! इस स्थान को बताया ‘बादलों की पहाड़ी’
Next article अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा- केरल का भविष्य संवारने के लिए चुनाव में NDA को जिताएं
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel