[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology शादी के 18 साल बाद AI ने दी मां बनने की खुशी, पूरा मामला जान भर आएंगी आंखें

शादी के 18 साल बाद AI ने दी मां बनने की खुशी, पूरा मामला जान भर आएंगी आंखें

0
शादी के 18 साल बाद AI ने दी मां बनने की खुशी, पूरा मामला जान भर आएंगी आंखें
AI Pregnant Job

AI Pregnant Job: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आज हर काम निपटायें जा रहे हैं. मुश्किल से मुश्किल सवाल का जवाब ढूंढना हो या फिर पढ़ाई से लेकर नौकरी तक हर जगह AI अपना कमाल दिखा रहा है. ऐसे में एक बार फिर AI ने ऐसा कमाल कर दिया है, जिससे उसकी चर्चा हर ओर हो रही है. दरअसल, 18 साल से एक शादीशुदा कपल के माता-पिता बनने के सपने को AI ने पूरा कर दिया है. जी हां, ये शादीशुदा कपल AI की मदद से 18 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं. AI ने उन शुक्राणुओं खोज निकाला है, जिसे पारंपरिक तकनीकें खोजने में असफल रही.

AI का सही इस्तेमाल कर कमा सकते हैं लाखों, स्मार्ट लोग भी नहीं जानते होंगे ये ट्रिक्स

क्या है ये पूरा मामला?

हाल ही में कोलंबिया यूनिवर्सिटी फर्टिलिटी सेंटर के डॉक्टरों ने AI टेक्नोलॉजी की मदद से ऐसा चमत्कार किया है, जिससे एक शादीशुदा कपल 18 साल बाद माता-पिता बनने वाले हैं. इस चमत्कारी टेक्निक का नाम STAR (Sperm Tracking and Recovery) है. दरअसल, एक शादीशुदा कपल लगभग 18 साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रहा था. लेकिन उन्हें हर बार निराशा हाथ लग रही थी. कपल ने करीब 15 बार IVF का भी सहारा लिया. लेकिन हर बार यह भी नाकाम रहा. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी. कपल ने एक टेस्ट में भाग लिया, जिसमें AI टेक्निक ‘STAR’ (Sperm Tracking and Recovery) का इस्तेमाल किया गया. जिसकी मदद से आज महिला प्रेग्नेंट है और दिसंबर तक बच्चे को जन्म दे सकती है.

क्या है STAR टेक्निक

AI टेक्निक से खोज की गई STAR यानी (Sperm Tracking and Recovery) एक चमत्कारी तकनीक है, जिसे न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी फर्टिलिटी सेंटर के डॉक्टरों ने डेवलप किया है. STAR तकनीक बांझपन से जूझ रहे कपल्स के लिए एक नई उम्मीद बन कर आई है. यह टेक्निक खासकर उन पुरुषों के लिए वरदान है, जो एजोस्पर्मिया (Azoospermia) से पीड़ित हैं. यानी कि ऐसे पुरुष जिनके वीर्य (Semen) में कोई शुक्राणु (Sperm)नहीं होता और ये बात तो सभी जानते हैं कि बिना स्पर्मस के संतान की कल्पना असंभव है.

निकले गए जीवित स्पर्मस

वहीं, इस खास तकनीक को लेकर कोलंबिया सेंटर के डायरेक्टर डॉ. ज़ेव विलियम्स ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, “हम ब्रह्मांड (Universe) में जीवन खोजने वाली टेक्निक का इस्तेमाल अब धरती पर जीवन रचने के लिए कर रहे हैं.” उन्होंने बताया कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग से एक सीमन सैंपल की 8 मिलियन फ्रेम्स को एक घंटे से कम समय में स्कैन किया गया. AI तकनीक ने इनमें से तीन जीवित शुक्राणु (Sperm) खोज निकाले, जो पारंपरिक तरीके जैसे माइक्रोस्कोप और टेस्ट्स से नहीं दिख रहे थे.

दिसंबर में संतान को जन्म देगी महिला

बता दें कि, AI टेक्निक से खोजे गए इन स्पर्मस को एक माइक्रो-रोबोट के जरिए बेहद सावधानी और कोमलता से निकाला गया, ताकि स्पर्मस की गुणवत्ता बनी रही. इसके बाद स्पर्मस को IVF प्रोसेस द्वारा महिला के अंडाणुओं से मिलाया गया. जिसके बाद महिला को मां बनने का सुख प्राप्त हुआ और आज वह 5 महीने प्रेग्नेंट है. महिला दिसंबर में अपने बच्चे को जन्म दे सकती है. फिलहाल ये नई STAR तकनीक अभी सिर्फ कोलंबिया यूनिवर्सिटी में ही मौजूद है. इस तकनीक की कुल लागत कि बात करें तो इसमें 3,000 डॉलर यानी की लगभग 2.5 लाख रुपये है.

Ramayana Movie: AI जब बना कास्टिंग डायरेक्टर: राम के लिए रामचरण, सीता के लिए मृणाल और रावण बने रणवीर सिंह

Previous article मां का दर्शन-पूजन कर मांगा आशीर्वाद
Next article सेवानिवृत्त कौआकोल बीइओ सुशील कुमार को दी गयी विदाई
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel