[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology पीएम मोदी का जियो AI पवेलियन दौरा, एंटरप्राइज से स्मार्ट होम तक देखे एडवांस्ड सॉल्यूशंस

पीएम मोदी का जियो AI पवेलियन दौरा, एंटरप्राइज से स्मार्ट होम तक देखे एडवांस्ड सॉल्यूशंस

0
पीएम मोदी का जियो AI पवेलियन दौरा, एंटरप्राइज से स्मार्ट होम तक देखे एडवांस्ड सॉल्यूशंस
एआई समिट में आकाश अंबानी और पीएम मोदी

राजधानी दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 इंटरनेशनल प्रोग्राम शुरू हो चुका है. सोमवार शाम को इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस समिट में दुनिया भर के टेक दिग्गजों से लेकर ग्लोबल लीडर्स और स्टार्टअप फाउंडर्स और इंडस्ट्री लीडर्स भाग ले रहे हैं. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कई सारे स्टार्टअप्स स्टॉल्स का दौरा कर उभरती तकनीकों और इनोवेशन को करीब से देखा. इस दौराम पीएम नरेंद्र मोदी ने जियो के AI पवेलियन का भी दौरा किया. उन्होंने जियो द्वारा डेवलप किए गए कई AI बेस्ड मॉडल्स और समाधानों की जानकारी ली.

पीएम ने Jio AI मॉडल्स के बारे में ली जानकारी

प्रधानमंत्री ने जियो इंटेलिजेंस, जियो संस्कृति AI, जियो आरोग्य AI, जियो शिक्षा और जियो AI होम जैसे मॉडल्स को देखा. इन मॉडल्स का मकसद एंटरप्राइज इंटेलिजेंस, भारतीय भाषाओं और कल्चर मटेरियल, हेल्थ सर्विस, एजुकेशन और स्मार्ट होम बेस्ड AI फीचर्स को एक्सेसिबल बनाना है. Reliance Jio Infocomm Limited के चेयरमैन आकाश अंबानी ने Jio द्वारा डेवलप किए जा रहे AI इकोसिस्टम के बारे में पीएम को बताया, कि कैसे जियो का एआई सिस्टम अलग-अलग एरिया में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को तेज करने में मदद कर रहा है.

AI for All कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा Jio

जियो लंबे समय से “AI for All” की कॉन्सेप्ट पर जोर देता रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले भी कह चुके हैं, कि टेक्नोलॉजी का असली फायदा तब मिलता है, जब वह बड़े पैमाने पर आम लोगों तक पहुंचे. इसी सोच के तहत जियो “AI for All” के विजन पर काम कर रही है.

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में देश-विदेश की कई टेक कंपनियां और नीति स्पेशलिस्ट भाग ले रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री के जियो पवेलियन के दौरा ने AI क्षेत्र में निजी क्षेत्र की पहलों पर ध्यान खींचा है.

यह भी पढ़ें: सर्वम AI से लेकर मेटा के पवेलियन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से हुए रूबरू

Previous article सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें 17 फरवरी का लेटेस्ट रेट
Next article असम में कांग्रेस को एक और झटका, 3 बार के मुस्लिम विधायक ने छोड़ी पार्टी, इस दल में हुए शामिल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel