[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AI Impact Summit में बड़ा ऐलान: Nokia और HMD फीचर फोन में आएगा देसी Sarvam AI चैटबॉट

AI Impact Summit में बड़ा ऐलान: Nokia और HMD फीचर फोन में आएगा देसी Sarvam AI चैटबॉट

0
AI Impact Summit में बड़ा ऐलान: Nokia और HMD फीचर फोन में आएगा देसी Sarvam AI चैटबॉट
HMD फीचर फोन

भारतीय AI कंपनी Sarvam AI और फिनलैंड की टेक कंपनी HDM Global अब साथ मिलकर बड़ा कदम उठाने जा रही हैं. दोनों कंपनियों ने ऐलान किया है कि वे HMD और Nokia के फीचर फोन में ‘AI चैट’ लाने की तैयारी कर रही हैं. यानी आने वाले समय में नॉर्मल फीचर फोन यूजर्स भी AI से बातचीत कर सकेंगे. इस साझेदारी की घोषणा नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit के दौरान की गई.

बता दें कि इस इवेंट की शुरुआत सरकार ने 16 फरवरी को की थी. यहां दुनियाभर के इंडस्ट्री लीडर्स, कंपनियां, यूनिवर्सिटीज, एक्सपर्ट्स और कई बड़े अधिकारी एक साथ जुटे हैं ताकि AI के भविष्य पर चर्चा की जा सके. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

HMD और Sarvam का पार्टनरशिप

इस साझेदारी के तहत अब HMD और Nokia के फीचर फोन्स में Sarvam का AI-पावर्ड चैटबॉट दिया जाएगा. मतलब साफ है कि अब AI टूल्स इस्तेमाल करने के लिए आपको महंगा स्मार्टफोन या लैपटॉप लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साधारण फीचर फोन यूज करने वाले लोग भी आसानी से AI की सुविधा का फायदा उठा सकेंगे.

HMD Global ने बताया है कि अब यूजर्स AI चैटबॉट से रियल-टाइम में सीधे बातचीत कर सकेंगे. यानी आप जैसे किसी इंसान से बात करते हैं, वैसे ही सवाल पूछेंगे और तुरंत जवाब भी मिल जाएगा. सिर्फ इतना ही नहीं, HMD और Nokia के फीचर फोन्स में Sarvam का कन्वर्सेशनल AI असिस्टेंट कई भाषाओं को सपोर्ट करेगा. मतलब लोग अपनी ही भाषा में सवाल पूछ सकेंगे और उसी भाषा में जवाब पा सकेंगे. हालांकि, फिनलैंड की इस टेक कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किन-किन क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट दिया जाएगा.

Sarvam Kaze जल्द होगा लॉन्च 

हाल ही में इस भारतीय AI कंपनी ने बताया कि अब वो ‘AI-first’ डिवाइस बनाने की तैयारी में है. AI Impact Summit के दौरान कंपनी ने अपने पहले AI स्मार्ट ग्लासेज भी दिखाए. कंपनी ने इसका नाम Sarvam Kaze रखा है. ये स्मार्ट ग्लासेज मई में भारत में लॉन्च होने वाले हैं. हालांकि अभी तक सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है.

सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन चश्मों को पहनकर आप सीधे AI असिस्टेंट से बात कर सकेंगे. इतना ही नहीं, आपके सामने जो भी चीज होगी उसके बारे में आप सवाल पूछ पाएंगे और तुरंत जवाब भी मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: JIO का सस्ते AI पर जोर, मुकेश अंबानी ने इंडिया एआई समिट में किया ₹10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान

Previous article विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों को पटना हाईकोर्ट का नोटिस, चुनावी हलफनामे पर मांगा जवाब
Next article बची हुई सब्जी से तैयार करें ये आसान रेसिपी, इन आइडियाज को करें ट्राई  
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel