[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology India AI Impact Summit: एआई ने फैशन और ब्यूटी को बनाया डेटा-ड्रिवन, दिखा Gen Z का क्रेज

India AI Impact Summit: एआई ने फैशन और ब्यूटी को बनाया डेटा-ड्रिवन, दिखा Gen Z का क्रेज

0
India AI Impact Summit: एआई ने फैशन और ब्यूटी को बनाया डेटा-ड्रिवन, दिखा Gen Z का क्रेज
Gen Z को भाया AI स्टाइलिस्ट और स्किन एनालिसिस / फोटो एआई से

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इस बार तकनीक का रंग कुछ अलग ही था. जियो पवेलियन में पेश किये गए डेमो ने दिखा दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ चैटबॉट या कोडिंग तक सीमित नहीं है. यह आपके पहनावे और स्किनकेयर तक को स्मार्ट बना रहा है.

डिजिटल क्लोसेट: अलमारी का नया रूप

‘Your Intelligent Wardrobe’ नाम के डेमो ने फैशन प्रेमियों को चौंका दिया. इसमें यूजर अपने कपड़ों की तस्वीरें अपलोड कर एक वर्चुअल क्लोसेट बना सकता है. वॉर्डरोब इनसाइट्स बताता है कि कौन-से कपड़े बार-बार पहने गए और कौन-से महीनों से अनटच्ड पड़े हैं. AI स्टाइलिस्ट उसी क्लोसेट से आउटफिट सजेशन देता है. लुकबुक और आउटफिट कैलेंडर रोजाना के पहनावे को ट्रैक करते हैं. मिक्स एंड मैच टूल नये कॉम्बिनेशन आजमाने का मौका देता है. फैशन अब सिर्फ पसंद का नहीं, बल्कि डेटा का खेल बनता दिख रहा है.

स्मार्ट स्किन स्कैन: चेहरे की पूरी रिपोर्ट

पवेलियन में मौजूद AI-पावर्ड फेस स्कैनिंग टूल ने युवाओं को खासा आकर्षित किया. फोटो अपलोड करते ही यह 14 से अधिक पैरामीटर पर त्वचा का विश्लेषण करता है- जैसे एक्ने, पिगमेंटेशन, रिंकल्स और स्किन टोन. इसके बाद यूजर को पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर रूटीन और प्रोडक्ट सजेशन मिलते हैं. स्किन GPT चैटबॉट और फ्यूचर स्किन सिमुलेशन दिखाते हैं कि सुझाए गए प्रोडक्ट्स से संभावित बदलाव कैसे दिख सकते हैं.

Gen Z का उत्साह

इंटरएक्टिव और कैमरा-बेस्ड एक्सपीरिएंस ने खासकर युवा महिला विजिटर्स को आकर्षित किया. उन्हें यह टेक्नोलॉजी ज्यादा रिलेटेबल लगी क्योंकि यह तुरंत और पर्सनलाइज्ड फीडबैक देती है.

भविष्य की झलक

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये समाधान बड़े कमर्शियल इकोसिस्टम का हिस्सा बनेंगे या नहीं. लेकिन इतना तय है कि AI अब सिर्फ जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा. वह आपकी अलमारी सहेजने, फैशन ट्रेंड्स बताने और आपकी त्वचा पढ़ने तक पहुंच चुका है.

यह भी पढ़ें: आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी, जानें और क्या बदला

Previous article बिजली चोरी के खिलाफ 10 लोगों पर प्राथमिकी
Next article माधवनगर कुड़िया टोला में एक हजार लीटर कच्ची शराब को पुलिस ने किया विनष्ट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel