[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology घर बैठे होना है मलामाल! ये 3 AI Tools से कर सकते हैं लाखों की कमाई, बस करना होगा इतना सा काम

घर बैठे होना है मलामाल! ये 3 AI Tools से कर सकते हैं लाखों की कमाई, बस करना होगा इतना सा काम

0
घर बैठे होना है मलामाल! ये 3 AI Tools से कर सकते हैं लाखों की कमाई, बस करना होगा इतना सा काम
AI Earning Methods

AI Earning Methods: AI का इस्तेमाल आज के समय काफी ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में कई लोगों का कहना है कि जल्द ही वो दिन दूर नहीं जब AI लोगों नौकरी खा जाएगा. खैर अब ये दिन जब आएगा तब आएगा. लेकिन अगर आपको कहा जाए कि आप अभी घर बैठे AI का इस्तेमाल कर महीने में लाखों रुपये कमा सकते हैं, वो भी बिना किसी 9 टू 5 जॉब किए. आपको शायद यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है. अभी AI लोगों कमाने का जरिया बन गया है, जिससे कई लोग घर बैठे लाखों कमा रहे हैं. ऐसे में आज हम आपको भी AI से पैसे कमाने के तीन तरीके बताएंगे, जिससे आप भी पैसा छाप सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता Sim Card का Full Form, कितने तरह का होता है और कैसे करता है काम?

ChatGPT से Freelance Writing में कमाएं

अगर आप लिखने के शौकीन हैं या फिर आप किसी से चैट कर सकते हैं, तो AI आपकी कमाई का बेहतरीन जरिया बन सकता है. इसके लिए आप ChatGPT की मदद ले सकते हैं. ChatGPT की मदद से आप आर्टिकल से ब्लॉग पोस्ट, किसी भी प्रोडक्ट का डिटेल्स या फिर किसी तरह का स्क्रिप्ट तैयार कर सकते हैं. इन्हें तैयार कर आप Upwork, Fiverr या Freelancer जैसे प्लेटफॉर्म पर बेच सकते हैं. इन प्लेटफॉर्म्स से हजारों फ्रीलांसर ऐसे हैं जो AI एडिटेड कंटेंट के जरिए महीने में 50 हजार रुपये से लाखों रुपये तक कमा रहे हैं. वहीं, अगर आप लिखना नहीं चाहते तो आप “AI Chat Services” के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं. “AI Chat Services” एक इंटरनेशनल सर्विस है, जहां अलग-अलग कंपनियों के कस्टमर्स के सवालों का जवाब आपको चैट में देना है और इसके लिए आपको पैसे मिलेंगे.

AI Voiceover से कमाएं पैसे

आप चाहे तो यूट्यूब शॉर्ट्स या इंस्टाग्राम और फेसबुक या फिर फ्रीलेनसिंग ऐप्स में क्लाइंट्स को Voiceover देने का काम कर सकते हैं. Voiceover के लिए न तो आपको रिकॉर्डर चाहिए और न स्टूडियो और न ही आपको अपनी आवाज देनी होगी. इसके लिए बस आपको Murf AI, ElevenLabs या Play.ht से आप सिर्फ टेक्स्ट डालकर प्रोफेशनल आवाज तैयार कर सकते हैं. जिसे आप या तो खुद के यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो के साथ डाल सकते हैं, या फिर फ्रीलांस ऐप्स में क्लाइंट्स को दे सकते हैं. कई लोग ऐसे हैं जो यूट्यूब पर AI की मदद से वॉइस से ऑटोमैटिक वीडियो बना रहे हैं और लाखों कमा रहे हैं. इसके अलावा कई लोग फ्रीलांस प्लेटफॉर्म में बेच कर इससे पैसे कमा रहे हैं.

AI कैरेक्टर बना कर

आपने अपने इंस्टाग्राम में AI से बने बिल्ली, बंदर और कुत्ते की कहानी तो देखी ही होगी. ये सभी कैरेक्टर इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं. वहीं, इन्हें बनाने वाले आज लाखों रुपये कमा रहे हैं. ऐसे में आप चाहे तो आप भी ऐसा कुछ कर पैसा कमा सकते हैं. आप AI की मदद से अपने किरदार को एक पूरी सीरीज में पेश कर सकते हैं. चीन में इसी तरह के किरदार को बना कर लोग पैसे कमा रहे हैं. ये कहानियां लोगों को भी काफी पसंद आ रही है. ऐसे में आप भी आसान और कुछ क्रिएटिव किरदार बना कर उसे सीरीज में बदल कर सोशल मीडिया पर डाल सकते हैं. इससे महीने में आपकी कमाई अच्छी होगी.

यह भी पढ़ें: क्या है Mobile e-voting? जानें किस राज्य में शुरू हुई यह सेवा और किसे मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें: फटाफट बना लें लिस्ट, आने वाला है Amazon Prime Day 2025 Sale, 80% तक सस्ते मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स

Previous article शहर की तरह अब मुजफ्फरपुर आयोजना क्षेत्र के गांवों का भी नक्शा ऑनलाइन स्वीकृत होंगे
Next article धारदार हथियार से ओझा की हत्या
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel