[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Ai Da ने बनायी पेंटिंग, नीलामी में 9.15 करोड़ रुपये में बिकी

Ai Da ने बनायी पेंटिंग, नीलामी में 9.15 करोड़ रुपये में बिकी

0
Ai Da ने बनायी पेंटिंग, नीलामी में 9.15 करोड़ रुपये में बिकी
9.15 करोड़ रुपये में बिकी AI की बनायी पेंटिंग / Ai-Da Robot Studios

AI तकनीक से लैस ह्यूमनॉयड रोबोट Ai Da ने हाल ही में अपनी एक नयी पेंटिंग AI God बनाई, जो 1.08 मिलियन डॉलर (लगभग 9.15 करोड़ रुपये) में नीलाम हुई. यह पेंटिंग, जो लगभग 7.5 फुट लंबी है, सोथबी के डिजिटल आर्ट सेल में बिकने वाली थी और इसके पूर्व-बिक्री अनुमान से कहीं ज्यादा कीमत पर बिकी. इस पेंटिंग को बनाने वाली Ai Da दुनिया की सबसे एडवांस्ड रोबोट्स में से एक है, जिसे 2022 में पेंटिंग कला में कदम रखा था.

एलन ट्यूरिंग की पेंटिंग है खास

इंग्लिश गणितज्ञ एलन ट्यूरिंग की पेंटिंग ह्यूमनॉयड रोबोट द्वारा बनाई गई पहली पेंटिंग बन गई, जिसे नीलामी में 9.15 करोड़ रुपये में बेचा गया. Ai Da दुनिया का पहला रोबोट आर्टिस्ट है और उसने अपनी 2.2 मीटर (7.5 फुट) लंबी पेंटिंग AI God बनायी थी, जिसे नीलामी के लिए 1.51 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रखा गया था. बता दें कि एलन ट्यूरिंग ने 1950 के दशक में एआई के उपयोग पर चिंता जताई थी. उन्होंने अपनी पहचान द्वितीय विश्व युद्ध के कोडब्रेकर, मैथमेटिक्स और शुरुआती कंप्यूटर साइंटिस्ट के रूप में बनायी थी.

Ai God Alan Turing
इंग्लिश गणितज्ञ एलन ट्यूरिंग की पेंटिंग ह्यूमनॉयड रोबोट द्वारा बनाई गई / ai-da robot studios

तकनीक और कलात्मकता का मेल

Ai Da का डिजाइन एक मानव महिला के समान किया गया है, जिसमें बड़ी आंखें और भूरे रंग का विग है. इसका नाम पहले कंप्यूटर प्रोग्रामर Ada Lovelace के नाम पर रखा गया है. इसका काम न केवल कला में तकनीकी और कलात्मकता का मिश्रण है, बल्कि यह AI और कंप्यूटिंग के नैतिक और सामाजिक निहितार्थों पर भी सोचने का अवसर देता है. इस आर्टवर्क को नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ मूल्य प्राप्त हुआ, जो डिजिटल आर्ट की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है.

एआई द्वारा बनाई पेंटिंग पर ऑक्शन हाउस ने क्या कहा?

ऑक्शन हाउस ने कहा कि ह्यूमनॉयड रोबोट Ai Da द्वारा बनायी गई पेंटिंग पहली बार नीलामी के लिए रखी गई और इसे रिकॉर्डतोड़ कीमत मिली, जो एआई तकनीक और वैश्विक कला बाजार के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है. रोबोट ने बताया है कि उसका काम उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा का उत्प्रेरक बनने की क्षमता रखता है.

5000 रुपये हर घंटे कमाने का मौका दे रहे Elon Musk, हिंदी में xAI के लिए करना है काम

Jio लायी खास तकनीक, टीवी पर नहीं दिखेंगे अश्लील दृश्य, AI फीचर म्यूट-ब्लर कर देगा ऑडियो-वीडियो

Previous article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने किया अपने बच्चे का अंतिम संस्कार, अभीरा से बेबी पोद्दार को छीनेगी रूही
Next article झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सधनु भगत का हुआ निधन, बाबूलाल मरांडी की कैबिनेट का थे हिस्सा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel