[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram पर Instants भेजते ही पछताए? सामने वाले के देखने से पहले जानें कैसे हटाएं

Instagram पर Instants भेजते ही पछताए? सामने वाले के देखने से पहले जानें कैसे हटाएं

0
Instagram पर Instants भेजते ही पछताए? सामने वाले के देखने से पहले जानें कैसे हटाएं
इंस्टाग्राम इंस्टेंट्स फीचर (Photo: Instagram)

इंस्टाग्राम ने हाल ही में ‘Instants’ नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है. लेकिन इसे लेकर हर कोई खुश नजर नहीं आ रहा है. Instagram का कहना है कि यह फीचर फोटो शेयरिंग को ज्यादा नैचुरल और स्पॉन्टेनियस बनाने के लिए लाया गया है. बिलकुल Snapchat की तरह. हालांकि, लॉन्च के तुरंत बाद कई यूजर्स कन्फ्यूज हो गए, क्योंकि बिना पूरी तरह समझे उन्होंने गलती से अपनी तस्वीरें दोस्तों के साथ शेयर कर दीं. फीचर कैसे काम करता है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा और उलझन देखने को मिल रही है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

Instagram का नया Instants फीचर क्या है?

अगर आप Instagram इनबॉक्स के कोने में दिख रहे छोटे फोटो स्टैक आइकन पर टैप करते हैं, तो ऐप एक छोटा सा ट्यूटोरियल दिखाता है. इसमें बताया जाता है कि Instants के जरिए भेजी गई तस्वीरें एक बार देखने के बाद गायब हो जाती हैं. खास बात यह है कि उन पर दिए गए रिएक्शन्स भी पूरी तरह प्राइवेट रहते हैं और इन्हें देखने वालों की कोई पब्लिक लिस्ट भी नहीं दिखाई जाती.

सुनने में तो यह फीचर काफी आसान लगता है, लेकिन असली ट्विस्ट यहीं है जहां कई यूजर्स धोखा खा गए. जैसे ही कैमरा खुलता है, स्क्रीन के बीच में बड़ा सा शटर बटन दिखाई देता है और साथ में ‘Friends’ और ‘Close Friends’ का ऑप्शन भी रहता है. दिक्कत यह है कि डिफॉल्ट रूप से Instagram इसे ‘Friends’ पर सेट रखता है.

यानी अगर आपने बिना ध्यान दिए शटर बटन दबा दिया, तो फोटो तुरंत आपकी पूरी Friends लिस्ट में शेयर हो सकती है. कई लोगों को लगा कि फोटो सिर्फ क्लिक होगी, लेकिन वह सीधे भेज भी दी गई. हालांकि अमेरिकी टेक कंपनी Meta ने फोटो भेजने के तुरंत बाद ‘Undo’ का ऑप्शन दिया है, लेकिन बहुत से यूजर्स या तो उसे देख ही नहीं पाए या फिर उन्हें समझ ही नहीं आया कि उनकी फोटो पहले ही भेजी जा चुकी है.

Instagram Instants को वापस कैसे लें?

अगर गलती से आपने Instagram Instants में कोई फोटो भेज दी है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. उसे वापस लेने का तरीका मौजूद है. फोटो भेजते ही स्क्रीन पर शटर बटन के नीचे कुछ सेकंड के लिए ‘Undo’ का ऑप्शन दिखता है. अगर आप तुरंत उस पर टैप कर दें, तो फोटो सामने वाले के देखने से पहले ही अनसेंड हो सकती है.

इसके अलावा एक दूसरा तरीका भी है. आप Instants कैमरा इंटरफेस में ऊपर दाईं तरफ दिख रहे चार बॉक्स वाले आइकन पर टैप करके archive सेक्शन में जा सकते हैं. वहां से उस Instant को डिलीट करने पर, जिन लोगों ने अभी तक फोटो नहीं देखी है, उनके लिए भी वह अनसेंड हो जाएगी.

Instagram Instants को पूरी तरह बंद कैसे करें?

अगर आप Instagram Instants फीचर को पूरी तरह बंद करना चाहते हैं और इसे इस्तेमाल ही नहीं करना चाहते, तो ऐसा भी किया जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कैसे.

  • सबसे पहले Instagram ऐप खोलकर अपनी प्रोफाइल पर जाएं.
  • अब ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें.
  • वहां Content Preferences का ऑप्शन चुनें.
  • फिर Hide Instants in Inbox वाले टॉगल को ऑन कर दें.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर पुराने मैसेज ढूंढ़ने के लिए घंटों स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं, जानें सबसे आसान तरीका

Previous article सीमांचल के लिए रेल सुविधाओं की मांग तेज, सांसद तारिक अनवर ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र
Next article गिरिडीह में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन 
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel