[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह

छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह

0
छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह
AC Tips

AC Tips: मई के महीने में हर दिन गर्मी का पारा लगातार बढ़ते जा रहा है. ऐसे में बाहर की चिलचिलाती धूप से आने के बाद एयर कंडीशनर (AC) की ठंडी हवा अलग ही राहत देती है. इस भीषण गर्मी में एसी की ठंडी-ठंडी हवा कि बात ही कुछ और होती है. लेकिन एसी की कूलिंग उसके कैपेसिटी और वेरिएंट पर निबर करती है. जितनी अच्छी कैपेसिटी वाली एसी उतनी ठंडी कूलिंग. हालांकि, कभी-कभी एसी की कूलिंग उसके मेंटेनेंस और उसके कंप्रेसर पर भी निर्भर करती है. अगर एसी के कंप्रेसर को कहीं गलत जगह पर फिट कर दिया जाए तो एसी की अच्छी कूलिंग तो नहीं मिलेगी, लेकिन एसी जल्दी खराब जरूर हो जाएगा. साथ ही बिजली की खपत भी ज्यादा होगी सो अलग. ऐसे में अगर आप भी एसी घर में लगवाने वाले हैं तो फिर पहले ये जरूर जान लें कि एसी के कंप्रेसर को छत या बालकनी कहां लगाना सही रहता है. जिससे आप ठंडी हवा का मजा ले सकें.

यह भी पढ़ें:  24 घंटे AC चलने के बाद भी बिल आएगा कम, बस एक्सपर्ट की इन बातों का रखें ख्याल, बच जाएंगे पैसे

क्या होता है AC का कंप्रेसर?

रूम से AC की गर्म हवा को एसी का कंप्रेसर बाहर निकालने का काम करता है. साथ ही कंप्रेसर AC की गर्म गैस को कंप्रेस कर एसी के टेंपरेचर को बढ़ा कर प्रेशर के साथ एसी के कंडेंसर कॉइल में डालने का काम करता है. जिसके बाद हीट रिलीज होती है और लिक्विड बन जाता है. कंप्रेसर लगातार यह प्रोसेस रिपीट करता है, जिससे AC से लगातार ठंडी हवा आती रहती है. ऐसे में कंप्रेसर को छत या बालकनी में कहीं गलत जगह लगा दिया जाए तो यह ब्लास्ट भी हो सकता है.

छत या बालकनी कहां लगाना चाहिए कंप्रेसर

अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि उन्हें AC के कंप्रेसर को छत या बालकनी कहां लगाना चाहिए. जिसका जवाब है आप दोनों जगह ही कंप्रेसर फिट करवा सकते हैं. लेकिन बेहतर कूलिंग के लिए कंप्रेसर का ऐसी जगह रहना जरूरी है जहां उसे हवा मिल सके और बेहतर एयर फ्लो के लिए उसका ठंडा रहना जरूरी है. ऐसे में अगर आप छत पर कंप्रेसर लगवाते हैं तो ध्यान दें कि कंप्रेसर पर सीधी धूप न पड़ रही हो. क्योंकि, सीधी धूप पड़ने के कारण कंप्रेसर गर्म होकर ब्लास्ट हो सकता है. ऐसे में छत पर शेड बनवा कर कंप्रेसर फिट करवाए. ऐसे में बालकनी कंप्रेसर लगाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. अगर आप बालकनी में कंप्रेसर फिट करवाना चाहते हैं तो बालकनी में ऐसा हिस्सा ढूंढे जहां धूप न पड़ती हो.

यह भी पढ़ें: 24 घंटे AC चलने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, बस इन गैजेट्स का कर लें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: मई-जून की झुलसती गर्मी में बम की तरह फट सकता है आपका AC, बचना है तो तुरंत कर लें यह 5 काम

Previous article J नाम वाले अपनाएं ये उपाय, करियर में मिलेगी तेजी से सफलता
Next article Bihar Election 2025: बिहार में ताकत आजमाएगी JMM, अकेले ही चुनावी समर में कूदने का मन बना रही पार्टी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel