[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AC बदलने की जरूरत है या नहीं? इन संकेतों से पहचानें सही समय

AC बदलने की जरूरत है या नहीं? इन संकेतों से पहचानें सही समय

0
AC बदलने की जरूरत है या नहीं? इन संकेतों से पहचानें सही समय
एसी रिप्लेसमेंट साइन (Photo: Fresh Living)

AC Replacement Signs: आजकल भारत के ज्यादातर हिस्सों में AC अब कोई लग्जरी चीज नहीं रह गई है, बल्कि गर्मियों में एक जरूरत बन चुका है. लोग जब भी AC खरीदते हैं, यही उम्मीद करते हैं कि यह कई सालों तक बिना ज्यादा दिक्कत के चलेगा. सच भी यही है कि अगर सही तरीके से यूज और समय-समय पर सर्विसिंग हो तो AC लंबे समय तक अच्छा चलता है.

लेकिन कोई भी मशीन हमेशा के लिए परफेक्ट नहीं रहती. समय के साथ AC में भी घिसावट (wear and tear) शुरू हो जाती है. रेगुलर सर्विसिंग से इसकी लाइफ बढ़ाई जा सकती है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब बार-बार की मरम्मत भी काम नहीं आती. ऐसे में यह समझना बहुत जरूरी हो जाता है कि अब AC को रिपेयर करने की बजाय बदलने का समय आ गया है. इसलिए आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपका AC अब रिप्लेसमेंट मांग रहा है.

जब मरम्मत बहुत बार होने लगे

अगर आपका AC बार-बार खराब हो रहा है और हर थोड़े समय में उसे ठीक करवाना पड़ रहा है, तो यह साफ संकेत है कि कुछ ठीक नहीं चल रहा. गैस लीकेज, खराब कंप्रेसर या पाइप जाम होने जैसी समस्याएं बार-बार लौटकर आती हैं. ऐसे में जब मरम्मत का खर्च बढ़ते-बढ़ते नए AC की कीमत के करीब पहुंचने लगे, तो उसे बदलने के बारे में सोचना ज्यादा समझदारी होती है.

जब बिजली का बिल जरूरत से बढ़ने लगे 

पुराना AC धीरे-धीरे अपनी एफिशिएंसी खोने लगता है. उसके अंदर के पार्ट्स पहले जितने स्मूथली काम करते थे, अब उतना बेहतर परफॉर्म नहीं करते.इसकी वजह से वही कूलिंग पाने के लिए उसे ज्यादा बिजली खर्च करनी पड़ती है. अगर आपने हाल ही में देखा है कि आपका यूसेज वही है, लेकिन बिजली का बिल बढ़ गया है, तो शक की नजर अपने AC पर डालनी चाहिए. कई बार असली वजह वही होता है.

जब AC 10-15 साल पुराना हो जाए 

आमतौर पर एक AC सही देखभाल के साथ करीब 10 से 15 साल तक आराम से चल जाता है. लेकिन अगर आपका AC पहले ही एक दशक पार कर चुका है और अब उसमें बार-बार दिक्कतें आने लगी हैं, तो समझ लीजिए कि अब नया AC लेने का समय आ गया है.

जब पहले से ज्यादा शोर करने लगे

एक सही तरीके से मेंटेन किया गया AC आमतौर पर शांत आवाज में चलता है. अगर आपके AC से अचानक तेज या अजीब-सी आवाज आने लगी है, तो इसे हल्के में न लें. इसका मतलब हो सकता है कि अंदर के कुछ पार्ट्स ढीले हो रहे हैं या ज्यादा वाइब्रेट करने लगे हैं. अगर सर्विस कराने के बाद भी आवाज बढ़ती जा रही है, तो समझिए अब उसे बार-बार ठीक कराने से बेहतर उसे बदल देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: AC की कूलिंग बढ़ाने के 5 आसान जुगाड़, बिना टेम्परेचर कम किए मिलेगा ज्यादा ठंडक

Previous article Gopalganj News : बरौली में स्कूल की दीवार और पेड़ गिरे, स्कूल बंद होने से टल गया बड़ा हादसा
Next article सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel