[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology गर्मियों में AC दे रहा कम कूलिंग? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

गर्मियों में AC दे रहा कम कूलिंग? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

0
गर्मियों में AC दे रहा कम कूलिंग? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
एसी कूलिंग टिप्स

गर्मियों में ठंडक के लिए सबसे पहले नजर AC पर ही जाती है, लेकिन अगर एसी ऑन करने के घंटों बाद भी पहले जैसी ठंडी हवा न मिले, तो फिर दिमाग और चिड़चिड़ा हो जाता है. ठंडी हवा न मिलने पर ज्यादातर लोग यही मान लेते हैं, कि एसी खराब हो गया है या उसे बदलना पड़ेगा. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. कई बार छोटी-छोटी वजहें ही कूलिंग कम होने का कारण बनती हैं, जिन्हें आप आसानी से समझकर खुद से भी ठीक कर सकते हैं.

इन वजहों से कम होती है एसी की कूलिंग

गंदा एयर फिल्टर: AC की कूलिंग कम होने का सबसे आम कारण गंदा एयर फिल्टर होता है. जब फिल्टर में धूल जम जाती है, तो हवा का फ्लो रुक जाता है और AC ठीक से ठंडक नहीं दे पाता. ऐसे में एयर फिल्टर को रेगुलर साफ करें. हर कुछ हफ्तों में इसे धोना या बदलना कूलिंग बेहतर बनाए रखता है.

रेफ्रिजरेंट की कमी: रेफ्रिजरेंट वह गैस होती है जो कमरे की गर्मी को सोखती है. अगर इसका लेवल कम हो जाए, तो AC की कूलिंग कम हो जाती है. यह अक्सर लीकेज के कारण होता है. ऐसे में अगर AC से सीटी जैसी आवाज आए या पाइप पर बर्फ जम रही है, तो समझ जाइए कि गैस लेवल कम हो गया है.

थर्मोस्टेट में खराबी: थर्मोस्टेट AC का तापमान कंट्रोल करता है. अगर यह सही से काम नहीं करता, तो AC गलत सिग्नल भेजता है, जिससे कूलिंग प्रभावित होती है. इसके लिए थर्मोस्टेट सेटिंग्स चेक करें या जरूरत पड़े तो बदलवाएं.

कंप्रेसर की समस्या: कंप्रेसर AC का सबसे अहम हिस्सा होता है, जो रेफ्रिजरेंट को पूरे सिस्टम में घुमाता है. अगर इसमें खराबी आ जाए, तो AC ठंडा नहीं करेगा. यह गंभीर समस्या होती है और इसके लिए टेक्नीशियन की जरूरत पड़ती है.

गलत साइज का AC: अगर आपके कमरे के हिसाब से AC छोटा है, तो वह सही तरीके से ठंडक नहीं दे पाएगा. इसलिए हमेशा कमरे के साइज के अनुसार सही टन कैपेसिटी वाला AC चुनें.

क्या करें जब AC ठंडा न करे?

  • सबसे पहले एयर फिल्टर को साफ करें.
  • आउटडोर यूनिट चेक करें कि उसमें धूल या कचरा तो नहीं जमा.
  • बेसिक सेटिंग्स और पावर सप्लाई जांच लें.

अगर इन सब के बाद भी AC सही से काम नहीं करता, तो किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन से संपर्क करना बेहतर रहेगा. रेफ्रिजरेंट लीकेज, कंप्रेसर खराबी या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट जैसी समस्याएं एक्सपर्ट से ही ठीक करानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Split या Window AC? गर्मियों से पहले जान लें कौन सा रहेगा आपके लिए बेहतर

Previous article नई शिक्षा नीति में क्या बदला? जानें कोडिंग, इंटर्नशिप और कॉलेज एग्जिट के नए नियम
Next article Giridih News :पारसनाथ पहाड़ के जोकाई नाला के पास से भारी मात्रा में कोडेक्स वायर बरामद
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel