[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AC-कूलर चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, अपनाएं ये आसान टिप्स

AC-कूलर चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, अपनाएं ये आसान टिप्स

0
AC-कूलर चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल, अपनाएं ये आसान टिप्स
कम खर्च में एसी-कूलर चलाने के टिप्स/ फोटो- एआई

गर्मी का मौसम आते ही घरों में पंखे, कूलर और AC लगातार ऑन रहते हैं, जिससे बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ने लगता है. ऐसे में ज्यादा बिजली बिल यानी एक्स्ट्रा खर्च. हालांकि, आप इस एक्स्ट्रा खर्च से बच सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ आसान और स्मार्ट तरीके अपनाना है और आप बिजली का बिल काफी हद तक कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान टिप्स के बारे में.

AC को सही टेंपरेचर पर करें सेट

अगर आप AC का इस्तेमाल करते हैं, तो उसका टेंपरेचर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें. कई लोग AC को 18 डिग्री पर चला देते हैं, जिससे बिजली की खपत (Power Consumption) ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में एसी का टेंपरेचर 24 से 26 डिग्री के बीच रखने से बिजली की खपत भी कम होगी और बिल भी कम आएगा. इसके अलावा, AC के साथ पंखा चलाने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है और AC पर कम लोड पड़ता है. साथ ही हर 15 दिन में AC का एयर फिल्टर साफ करना जरूरी है, क्योंकि गंदा फिल्टर मोटर पर दबाव डालता है और बिजली की खपत बढ़ा देता है.

कूलर का सही तरीके से करें इस्तेमाल

गर्मियों में कूलर AC के मुकाबले कम बिजली खर्च करता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो बिजली की खपत बढ़ सकती है. इसलिए कूलर को हमेशा खिड़की के पास रखें, ताकि बाहर की ठंडी हवा अंदर आ सके और कमरा जल्दी ठंडा हो. इसके अलावा, कूलर के पैड और पानी की टंकी को समय-समय पर साफ करते रहें, क्योंकि गंदे पैड होने पर कूलर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है. साथ ही जरूरत न होने पर कूलर को बंद रखें, इससे बिजली की बचत भी होगी और कूलर की लाइफ भी बढ़ेगी.

पंखों का स्मार्ट तरीके से करें इस्तेमाल

गर्मियों में भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज सीलिंग फैन होता है. पुराने पंखों में इंडक्शन मोटर होती है, जो ज्यादा बिजली खर्च करती है. अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं, तो BLDC टेक्नोलॉजी वाले पंखों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

BLDC फैन नॉर्मल पंखों के मुकाबले करीब 60% तक कम बिजली खर्च करते हैं. इसके अलावा, इनमें रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे आप बिना उठे ही पंखे को ऑन या ऑफ कर सकते हैं. ऐसे एनर्जी-एफिशिएंट पंखे लगाने से बिजली की खपत काफी कम हो सकती है.

फ्रिज का इस्तेमाल सही तरीके से करें

फ्रिज को दीवार से कम से कम 6 इंच दूर रखें, ताकि उसकी गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके. इसके अलावा अगर आपके फ्रिज में विंटर और समर मोड का ऑप्शन है तो गर्मियों में समर मोड पर सेट करें. बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलने से बचें और गरम खाना सीधे फ्रिज में न रखें, क्योंकि इससे फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है.

यूज न होने पर बंद रखें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे टीवी, लैपटॉप चार्जर और माइक्रोवेव बंद होने के बाद भी स्टैंडबाय मोड में बिजली खपत करते रहते हैं. इसलिए जब इनका इस्तेमाल न हो तो इन्हें पूरी तरह से स्विच ऑफ करें या प्लग से निकाल दें. इससे बेवजह होने वाली बिजली की खपत कम हो जाएगी.

स्टार BEE रेटिंग वाले उपकरण चुनें

जब भी आप नया इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज खरीदें, तो उसकी BEE (Bureau of Energy Efficiency) रेटिंग जरूर देखें. यह रेटिंग बताती है कि कोई डिवाइस कितनी बिजली की खपत करता है. जिस उपकरण की स्टार रेटिंग जितनी ज्यादा होगी, वह उतनी ही कम बिजली खर्च करेगा. इसलिए हमेशा 5-स्टार BEE रेटिंग अप्लायंसेज खरीदने की कोशिश करें. भले ही उनकी शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन लंबे समय में ये बिजली का बिल कम करने में काफी मदद करते हैं.

LED बल्ब का करें इस्तेमाल

पुराने फिलामेंट बल्ब और ट्यूब लाइट ज्यादा बिजली खर्च करते हैं. उनकी जगह LED बल्ब का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है. LED बल्ब कम बिजली में ज्यादा रोशनी देते हैं और लंबे समय तक चलते हैं. इससे बिजली का बिल भी कम आता है.

अपनाएं नेचुरल कूलिंग के तरीके

घर को ठंडा रखने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल भी काफी मददगार होता है. दिन में खासकर दोपहर के समय खिड़कियों पर पर्दे बंद रखें, ताकि सूरज की सीधी रोशनी के कारण कमरा गर्म न हो.

अगर पॉसिबल हो तो गहरे रंग के मोटे पर्दे या ब्लाइंड्स का इस्तेमाल करें. शाम के समय खिड़कियां खोलने से ठंडी हवा घर में आती है, जिससे रात में AC चलाने की जरूरत कम पड़ सकती है.

अगर आपका घर टॉप फ्लोर पर है तो छत पर सफेद रिफ्लेक्टिव पेंट करवाने से भी घर का टेंपरेचर कम रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Google Maps से कार पार्किंग सेव और सर्च करने का आसान तरीका यहां जानिए

Previous article सास से भी 1 साल बडे़ हैं मिलिंद सोमन, 26 साल के एज गैप की दिलचस्प लवस्टोरी
Next article ब्रोकली से बनाएं कुछ अलग और मजेदार डिशेज, ट्राई करें ये आइडियाज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel