[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AC Cleaning Tips: सर्दियों में एसी स्टोर करने से पहले ऐसे करें सफाई, वरना दिवाली पर बदबू और गंदगी बिगाड़ देगी माहौल

AC Cleaning Tips: सर्दियों में एसी स्टोर करने से पहले ऐसे करें सफाई, वरना दिवाली पर बदबू और गंदगी बिगाड़ देगी माहौल

0
AC Cleaning Tips: सर्दियों में एसी स्टोर करने से पहले ऐसे करें सफाई, वरना दिवाली पर बदबू और गंदगी बिगाड़ देगी माहौल
AC टिप्स / AI से बनी फोटो

AC Cleaning Tips: कुछ ही दिनों में दिवाली आने वाली है और कई घरों में साफ-सफाई का काम जोरों से चल रहा है. दिवाली में सफाई की सबसे अच्छी बात यह है कि इस दौरान घर का कोना-कोना साफ किया जाता है. अब इसी साफ-सफाई में कहीं आपका AC न छूट जाए इसका आपको ध्यान रखना होगा. कुछ ही दिनों में सर्दियां शुरू हो जाएंगी. जो एसी गर्मियों में दिन-रात चलता है, ठंड शुरू होते ही इसकी जरूरत उतनी नहीं पड़ती.

अगर आप भी सर्दियों में एसी का इस्तेमाल नहीं करते और उसे पूरी तरह से बंद कर के रखते हैं, तो उससे पहले उसकी सफाई करना जरूरी है ताकि जब अगली बार जब आप इसे इस्तेमाल करें तो बदबू, कम कूलिंग या फिर तकनीकी गड़बड़ी जैसी परेशानियां न हो. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाए बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने AC को आराम से साफ कर सकते हैं.

AC की आउटडोर यूनिट कैसे साफ करें?

ज्यादातर लोग सिर्फ एसी की अंदर वाली यूनिट साफ करते हैं, लेकिन बाहर लगी आउटडोर यूनिट पर भी धूल-मिट्टी और पत्ते जमा हो जाते हैं. इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर उसकी सफाई भी की जाए. इसके लिए आप हल्के ब्रश या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि पंखा और कॉइल्स सही सलामत रहें.

AC में जमा पानी निकाल दें

अगर आपके एसी में पानी भरने लगे या उसमें से बदबू आने लगे, तो समझ लीजिए कि ड्रेनेज पाइप की सफाई की जरूरत है. इसे सर्विसिंग के दौरान किसी टेक्नीशियन से साफ करवा लेना बेहतर होता है. ऐसा करने से मच्छर और बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे और एसी से निकलने वाली हवा हमेशा फ्रेश लगेगी.

AC पर कवर चढ़ाएं

अगर आप भी AC को लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं, तो बेहतर है उसपर कवर चढ़ा कर ढक दें. मार्केट में ऐसे बहुत से कवर मिलते हैं जो वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ होते हैं. ये कवर AC को धूल और नमी से बचाते हैं, जिससे अंदर के पार्ट्स में जंग या फफूंदी नहीं लगती.

AC का कनेक्शन बंद कर दें

अगर आप एसी को लंबे समय तक बंद रखना चाहते हैं तो उसको प्लग से निकाल दें और बिजली का कनेक्शन भी बंद कर दें. ऐसा करने से नमी या पानी रिसने की वजह से शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं रहेगा. साथ ही रिमोट की बैटरी भी अलग कर के रख दें, ताकि बैटरी लीक होने पर कोई नुकसान न हो.

AC से जुड़े कुछ FAQ

एसी की आउटडोर यूनिट को कैसे साफ करें?

आउटडोर यूनिट पर अक्सर धूल और पत्ते जमा हो जाते हैं. इसे हल्के ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से साफ करना चाहिए ताकि पंखा और कॉइल्स खराब न हों.

अगर एसी से पानी रिसे या बदबू आए तो क्या करें?

इसका मतलब है कि ड्रेनेज पाइप चोक हो गया है. इस स्थिति में टेक्नीशियन से सर्विसिंग करवाकर पाइप की सफाई कराना सबसे अच्छा होता है.

क्या एसी को लंबे समय तक बंद रखने पर कवर चढ़ाना जरूरी है?

हां, मार्केट में वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ कवर मिलते हैं. कवर लगाने से एसी धूल, नमी और फफूंदी से सेफ रहता है.

यह भी पढ़ें: AC Care Tips: ठंड में लंबे समय तक बंद रहेगा एसी, उससे पहले जरूर करें ये काम, जानें कवर लगाना सही या फालतू?

यह भी पढ़ें: सर्दियों में खरीदने वाले हैं AC? जान लें ये बातें वरना बचत के चक्कर में कहीं लग न जाए चपत

Previous article Rangoli Design For Karwa Chauth: करवा चौथ पर घर के मेन डोर या छत को सजाएं इन रंगोली डिजाइन आइडियाज के साथ
Next article Param Sundari On OTT: सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी इस ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर रिलीज, जानें कहां देख सकेंगे आप
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel