[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आधार कार्ड में बदलना है सरनेम तो फॉलो कर लें बस ये स्टेप्स, घर बैठे आसानी से हो जाएगा काम

आधार कार्ड में बदलना है सरनेम तो फॉलो कर लें बस ये स्टेप्स, घर बैठे आसानी से हो जाएगा काम

0
आधार कार्ड में बदलना है सरनेम तो फॉलो कर लें बस ये स्टेप्स, घर बैठे आसानी से हो जाएगा काम
Aadhar Card Name Update Process

Aadhar Card Name Update Process: भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक पहचान पत्र की तरह काम करता है. बच्चे हो या फिर बुजुर्ग हर किसी के लिए आधार कार्ड जरूरी (Aadhaar Card Importance) है. स्कूल में एडमिशन लेने से लेकर सरकारी योजना का लाभ लेने, बैंक में अकाउंट खुलवाने और पासपोर्ट बनवाने तक के लिए तक के लिए आधार कार्ड की अहम भूमिका होती है. ऐसे में जरूरी है कि आपके आधार कार्ड (Aadhaar Card Updates) में दी गई सारी जानकारी सही हो. क्योंकि, हल्की सी भी गलती आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.

ज्यादातर परेशानी आधार कार्ड में दिए गए नाम या सरनेम को लेकर होती है. कभी-कभार अनजाने में सरनेम की स्पेलिंग गलत हो जाती है. जिससे बाद में परेशानी झेलनी पड़ती है. वहीं, सरनेम को लेकर खासकर शादी के बाद महिलाओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में उन्हें फिर अपने आधार कार्ड में सरनेम बदलवाने के लिए आधार केंद्रों के चक्कर काटने पड़ते हैं. लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता है कि वे ये काम घर बैठे ऑनलाइन भी करवा सकती हैं. इसके लिए उन्हें भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए आपको बस कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

यह भी पढ़ें: PM Modi AC Yojana 2025: मोदी सरकार फ्री दे रही AC? वायरल मैसेज का सच आया सामने

आधार कार्ड में सरनेम बदलने की ऑनलाइन प्रक्रिया

सबसे पहले आपको आधार कार्ड के ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा.

इसके बाद आपको आपकी स्क्रीन पर My Aadhaar का ऑप्शन दिखेगा.

My Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर अपना आधार नंबर और ओटीपी दर्ज कर लॉगिन कर लें.

लॉगिन करने के बाद आपको अपडेट आधार (Update Aadhaar)के ऑप्शन पर जाना है.

अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको नेम अपडेट (Name Update) का ऑप्शन दिखाई देगा.

नेम अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपसे कुछ डिटेल्स मांगी जाएगी, उसे भर दें.

डिटेल्स भरते ही आपसे डॉक्यूमेंट (मैरिज सर्टिफिकेट) मांगा जाएगा जिसे अपलोड कर सबमिट कर दें.

वहीं, डॉक्यूमेंट सबमिट करने के बाद आपको 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी.

इसके बाद एक बार जो भी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट आपने दिया है उसे चेक कर सबमिट कर दें .

फॉर्म जमा होते ही आपकी स्क्रीन पर आपको एक Service Request Number दिखाई देगा. उस नंबर को कहीं भी अच्छे से नोट करके रख लें. इस नंबर के जरिए आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

हालांकि, ध्यान रहे कि आप आधार कार्ड में नियमानुसार दो बार ही नाम चेंज करवा सकते हैं. इसलिए फॉर्म में जानकारी देते समय अच्छे से चेक जरूर कर लें.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Previous article UP Board 10th Result Scrutiny Date 2025: यूपी बोर्ड 10वीं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन प्रक्रिया यहां देखें, ऐसा है प्रोसेस
Next article वजन को रखना है अंडर कंट्रोल, तो इन चीजों का सेवन करते समय रखें खास ख्याल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel