[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PAN Card बनवाने के लिए अब यह डॉक्यूमेंट हुआ जरूरी, जानें घर बैठे कैसे करें अप्लाई

PAN Card बनवाने के लिए अब यह डॉक्यूमेंट हुआ जरूरी, जानें घर बैठे कैसे करें अप्लाई

0
PAN Card बनवाने के लिए अब यह डॉक्यूमेंट हुआ जरूरी, जानें घर बैठे कैसे करें अप्लाई
PAN Card Loan Fruad

PAN Card: अगर आप भी पैन कार्ड बनवाने की सोच रहें हैं तो अब आपको अपने साथ आधार कार्ड रखना जरूरी है. यह नियम 1 जुलाई से लागू हो चुका है. साथ ही, आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना भी आवश्यक है क्योंकि पैन कार्ड बनवाते समय आपकी पहचान आधार के माध्यम से वेरीफाई की जाएगी. अब तक पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड होना जरूरी नहीं था.

यानी बिना आधार के भी आप पैन कार्ड बनवा सकते थे. लेकिन 1 जुलाई से यह नियम बदल गया है. नए नियम के तहत अब पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले आधार कार्ड का होना अनिवार्य कर दिया गया है. अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो सबसे पहले अपना आधार कार्ड बना लें तभी आप पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर पाएंगे. 

31 दिसंबर तक जरूर करवा लें पैन-आधार लिंकिंग

आपको बता दें सरकार ने पैन कार्ड (PAN Card) को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है. यदि आपके पास पैन कार्ड है लेकिन अभी तक उसे आधार से लिंक नहीं कराया है तो यह जरूरी है कि आप जल्द से जल्द यह काम कर लें . 31 दिसंबर 2025 तक यदि पैन और आधार को लिंक नहीं कराया गया तो संबंधित पैन कार्ड अमान्य घोषित कर दिया जाएगा. यह कदम सरकार द्वारा टैक्स चोरी रोकने और वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता लाने के लिए किया गया है.

यह भी पढ़ें: Government Apps: मोबाइल में रखें ये 5 सरकारी ऐप्स, नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर, घर बैठे होंगे सारे काम

घर बैठे ऐसे करें PAN Card अप्लाई

  • सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए ‘Instant e-PAN’ सेक्शन में जाकर ‘Get New e-PAN’ विकल्प चुनें.
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें. ध्यान रहे कि आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए.
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • आधार से जुड़ी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और पता अपने आप भर जाएगी. फिर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.

यदि सारी जानकारी सही रही तो आपका ई-पैन तुरंत जारी कर दिया जाएगा. आपको पैन नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां SMS और ईमेल के माध्यम से मिल जाएंगी. ई-पैन को आप PDF फॉर्मेट में वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं. यदि आप फिजिकल पैन कार्ड घर मंगवाना चाहते हैं तो इसके लिए ₹107 का ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. पोस्ट के जरिए 15 से 30 दिनों के भीतर आपके पते पर आपका पैन कार्ड (PAN Card) पहुंच जाएगा.

यह भी पढ़ें: कैश की झंझट को कहिए बाय-बाय, अब Post Office में भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, अगस्त से बदलेगी सूरत

Previous article Bihar Politics: राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार, इन मुद्दों पर होगी बात
Next article Unemployment News: कनाडा में जॉब संकट, Google नहीं छोटी कंपनी में भी नौकरी पाने की जंग, देखें Video
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel