[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 67 ट्रेंड में Google भी उतरा, लेकर आया स्क्रीन शेक फीचर, आपने ट्राय किया क्या?

67 ट्रेंड में Google भी उतरा, लेकर आया स्क्रीन शेक फीचर, आपने ट्राय किया क्या?

0
67 ट्रेंड में Google भी उतरा, लेकर आया स्क्रीन शेक फीचर, आपने ट्राय किया क्या?
Google ने '67' मीम को ईस्टर एग बनाया

Google 67 Trend: गूगल सर्च बॉक्स में ’67’ डालते ही गूगल कुछ ऐसा दिखाता है कि यकीन करना मुश्किल हो जाए. हमने टेस्ट कर लिया है, अब आप भी करके देखें और मजेदार सरप्राइज का मजा उठाएं. जी हां, गूगल ने एक बार फिर इंटरनेट ट्रेंड को अपने अंदाज में पेश किया है. अब जब भी आप सर्च बार में 67 या 6-7 लिखेंगे, पूरा रिजल्ट पेज झूम उठेगा. यह मजेदार ईस्टर एग सीधे तौर पर उस वायरल मीम से जुड़ा है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है.

6-7 मीम की शुरुआत कहां से हुई

इस अजीबोगरीब ट्रेंड की जड़ें 2024 में रिलीज हुए फिलाडेल्फिया रैपर स्क्रिला के गाने Doot Doot (6 7) से जुड़ी हैं. गाने की लाइनें बेतुकी थीं, लेकिन यही इसकी ताकत बनी. इसके बाद NBA स्टार ला मेलो बॉल, जिनकी हाइट 6 फीट 7 इंच है, इस मीम से जुड़ गए और देखते ही देखते यह इंटरनेट का नया नारा बन गया.

सोशल मीडिया पर 67 का जलवा

टिकटॉक से लेकर इंस्टाग्राम और X तक, हर जगह लोग 6-7 बोलते हुए वीडियो बना रहे हैं. बास्केटबॉल मैचों में जब किसी टीम का स्कोर 67 होता है तो दर्शक इस मीम को चिल्लाते हैं. यही वजह है कि यह अब सिर्फ एक मजाक नहीं बल्कि पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुका है.

डिक्शनरी ने भी माना ट्रेंड

Dictionary.com ने 6-7 को साल का एक्सप्रेशन घोषित किया. Gen Alpha इसे एक इनसाइड जोक की तरह इस्तेमाल करती है, जबकि बड़े यूजर्स इसे इंटरनेट स्लैंग की तेजी से बदलती दुनिया का सबूत मानते हैं. इसे ब्रेनरॉट स्लैंग कहा गया है, यानी ऐसा शब्द जो सिर्फ मजे और उलझन के लिए जिया जाता है.

6-7 मीम का असली मतलब

इसका कोई तय अर्थ नहीं है. कभी इसे सो-सा यानी औसत भाव में लिया जाता है, तो कभी सिर्फ लोगों को चौंकाने और हंसाने के लिए. यही इसकी खूबसूरती है- एक बेतुका लेकिन ऊर्जा से भरा इशारा, जो लोगों को जोड़ताहै.

गूगल स्क्रीनडांस: ऐसे करें ट्राई

अगर आप भी इस वायरल मजे का हिस्सा बनना चाहते हैं तो बस गूगल खोलें, 67 टाइप करें और देखें कैसे आपका स्क्रीन हिलने लगता है. यह फीचर डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर काम करता है और इंटरनेट यूजर्स के लिए एक नया खेल बन गया है.

यह भी पढ़ें: IPL से लेकर AI तक : गूगल ने खोला 2025 का सर्च रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Google ने पेश किया CC, AI एजेंट अब ईमेल और डेली टास्क संभालेगा

Previous article सैकड़ों की भीड़ तमाशबीन, हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग में गिरफ्तार हुए सिर्फ 7, यूनुस ने दी जानकारी
Next article Dal Gujia Recipe: टेस्ट में बेस्ट है सेहत से भरपूर दाल गुजिया, झटपट हो जाएगा तैयार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel