[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹8000 से कम में मिल रहे हैं बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स- Samsung, Redmi और Lava की पेशकश

₹8000 से कम में मिल रहे हैं बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स- Samsung, Redmi और Lava की पेशकश

0
₹8000 से कम में मिल रहे हैं बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स- Samsung, Redmi और Lava की पेशकश
5G Smartphone Under Rs 8000

5G Smartphone Under Rs 8000: अगर आप भी कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं. आज की तारीख में Samsung, Redmi, Lava और Tecno जैसे ब्रांड्स ने ऐसे फोन्स लॉन्च कर दिये हैं जो ₹8000 से कम में लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी, शानदार कैमरे और दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं.

Samsung Galaxy M06 5G इस रेंज का एक प्रमुख विकल्प है, जिसमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP + 2MPडुअल रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है. इसकी 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग इसे लंबा चलने वाला डिवाइस बनाती है.

दूसरी ओर, Redmi A4 5G भी इस सेगमेंट में दमदार प्रतियोगिता पेश करता है. इसकी 6.88 इंच की 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 प्रॉसेसर और HyperOS सॉफ्टवेयर इसे एक फुर्तीला परफॉर्मर बनाते हैं. इस फोन में 50MP कैमरा और 5160mAh बैटरी भी दी गई है.

Lava Storm Lite 5G भी एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिसमें 6.75 इंच की 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6400 प्रॉसेसरहै. इसमें 50MP का कैमरा, 5000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग मिलती है.

Tecno Pop 9 5G की बात करें, तो इसमें 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रॉसेसर, 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है जो 18Wचार्जिंग को सपोर्ट करती है.

लावा ने भी इस रेंज में Lava Shark 5G लॉन्च किया है, जो Unisoc T765 प्रॉसेसर, 6.7 इंच की 90Hz डिस्प्ले और Android 15 सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 13MP का रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और 18Wचार्जिंग दी गई है.

इन सभी स्मार्टफोन्स की कीमत ₹7,999 और इसके आसपास है, जो उन्हें बजट सेगमेंट के लिए बेहद आकर्षक बनाती है. कम दाम में ज्यादा स्पीड और बेहतर फीचर्स की चाह रखने वालों के लिए यह डील्स किसी तोहफे से कम नहीं.

₹6,999 में लॉन्च हुआ Tecno Spark Go 2, 5G और AI असिस्टेंट से लैस दमदार बजट फोन

Itel A90 Review: स्लिक डिजाइन के साथ 5000mAh बैटरी, 7 हजार रुपये में कितना दमदार है यह फोन?

Previous article CBSE Important Notice 2025: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए यहां मिलेगी Scholarship, सीबीएसई ने जारी किया नोटिस
Next article Shefali Jariwala की ये इच्छा हमेशा के लिए रह गई अधूरी, अचानक हुई मौत ने छीना उनका सपना, जानें आप भी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel