[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ChatGPT, Grok और Gemini जैसे AI टूल्स से भूल कर भी न पूछें ये 5 बातें, वरना खुद को डाल देंगे मुश्किल में

ChatGPT, Grok और Gemini जैसे AI टूल्स से भूल कर भी न पूछें ये 5 बातें, वरना खुद को डाल देंगे मुश्किल में

0
ChatGPT, Grok और Gemini जैसे AI टूल्स से भूल कर भी न पूछें ये 5 बातें, वरना खुद को डाल देंगे मुश्किल में
what not to ask from ChatGPT Grok Gemini

आज किसी भी सवाल का जवाब चाहिए होता है, तो हम अब गूगल की जगह सीधे ChatGPT, Grok और Gemini जैसे AI टूल्स से पूछने लगे हैं. जैसे-जैसे ये AI चैटबॉट्स हमारे रोजमर्रा के काम और पर्सनल इस्तेमाल का हिस्सा बनते जा रहे हैं, वैसे-वैसे उनकी सीमाएं समझना भी जरूरी हो गया है. हमें यह समझना चाहिए कि ये टूल्स मदद के लिए बनाए गए हैं, न कि इंसानी सोच या फैसले की जगह लेने के लिए.

कई बार अनजाने में ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं, जो आगे चलकर प्राइवेसी से जुड़ा खतरा बन सकते हैं. इसलिए आज हम आपको उन 5 बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें AI चैटबॉट्स से पूछने से आपको बचना चाहिए.

मेडिकल बीमारी या इलाज से जुड़ी सलाह पूछने से बचें 

आपको ये बात गांठ बांध लेनी पड़ेगी कि AI चैटबॉट डॉक्टर नहीं होते. ChatGPT या Gemini जैसे प्लेटफॉर्म लक्षणों को आसान भाषा में समझा सकते हैं या मेडिकल शब्दों का मतलब बता सकते हैं, लेकिन ये किसी बीमारी की पहचान नहीं कर सकते और न ही इलाज सुझा सकते हैं. सही इलाज के लिए डॉक्टर की जांच, मेडिकल हिस्ट्री और प्रोफेशनल राय जरूरी होती है. दवा, डोज या बीमारी को लेकर AI पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है. AI का इस्तेमाल सिर्फ सामान्य जानकारी समझने के लिए करें, डॉक्टर की जगह नहीं.

व्यक्तिगत, वित्तीय या संवेदनशील डिटेल्स शेयर करने से बचें 

AI सिस्टम टेक्स्ट को समझने और प्रोसेस करने के लिए बनाए जाते हैं, न कि आपकी निजी जानकारियों को सेफ रखने के लिए. इसलिए बैंक डिटेल्स, आधार नंबर, पासवर्ड, निजी दस्तावेज या ऑफिस से जुड़ा गोपनीय डेटा कभी भी शेयर नहीं करना चाहिए. भले ही AI यह कहे कि वह बातचीत याद नहीं रखता, फिर भी सेफ्टी और क्वालिटी चेक के लिए इनपुट सेव या रिव्यू किए जा सकते हैं. संवेदनशील फाइलें या पर्सनल डेटा एनालाइज करने को कहना आपकी प्राइवेसी के लिए जोखिम भरा हो सकता है और गलत इस्तेमाल या अनजाने में लीक होने की संभावना बढ़ा देता है.

गैरकानूनी या गलत कामों से जुड़ी हिदायतें या तरीके पूछने से बचें.

हैकिंग, धोखाधड़ी, पाइरेसी या कानून से बचने जैसे गैरकानूनी और गलत कामों से जुड़े सवाल पूछने से आपको बचना चाहिए. किसी सॉफ्टवेयर को क्रैक करने, टैक्स से बचने या सिस्टम में हेरफेर करने जैसे कामों के लिए AI चैटबॉट्स नहीं बने होते. Grok जैसे प्लेटफॉर्म्स में ऐसे कंटेंट को रोकने के लिए सेफ्टी इंतजाम होते हैं. भले ही कहीं अधूरी जानकारी मिल जाए, लेकिन उसे अपनाने पर कानूनी परेशानी हो सकती है और इसकी पूरी जिम्मेदारी यूजर की ही होती है.

AI से प्रोफेशनल सलाह जैसी राय लेने से बचें 

‘क्या मुझे नौकरी छोड़ देनी चाहिए?’ या ‘क्या यह बिजनेस फैसला सही है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो AI के जवाबों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करा सकते हैं. चैटबॉट आपकी पूरी स्थिति, भावनाओं या लंबे समय के असर को नहीं समझते. वे सिर्फ फायदे-नुकसान बता सकते हैं, इंसानी समझ, मेंटर या एक्सपर्ट की जगह नहीं ले सकते.

AI से मिलने वाले जवाबों को बिल्कुल सच न मानें

चैटबॉट्स अपने जवाब डेटा में मौजूद पैटर्न के आधार पर देते हैं, न कि तुरंत जांच-पड़ताल करके. इनमें गलती होने, बातों को जरूरत से ज्यादा आसान बनाने या पुरानी जानकारी देने की संभावना रहती है. कानून, निवेश या ताजा खबरों जैसे मामलों में बिना दोबारा जांचे AI पर भरोसा करना भ्रामक हो सकता है. AI को रिसर्च की शुरुआत के तौर पर इस्तेमाल करना बेहतर होता है, आखिरी फैसले के लिए नहीं.

यह भी पढ़ें: ChatGPT Adult Mode: 2026 में आयेगा फ्लर्टिंग और एडल्ट फीचर्स वाला नया चैटबॉट

Previous article हिंदुओं पर हमले से नाराज दिलीप घोष की बड़ी मांग, कहा- बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को आईपीएल में करें बैन
Next article जापान में गूंजा इमरजेंसी अलर्ट! नॉर्थ कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, एशिया में बढ़ा तनाव
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel