[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology वॉशिंग मशीन खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 जरूरी चीजें चेक करना न भूलें

वॉशिंग मशीन खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 जरूरी चीजें चेक करना न भूलें

0
वॉशिंग मशीन खरीदने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 जरूरी चीजें चेक करना न भूलें
वॉशिंग मशीन (Photo: Daily Excelsior)

Washing Machine Buying Guide: क्या आप भी नई वॉशिंग मशीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? मार्केट में इतने सारे ऑप्शन आने के बाद सही मशीन चुनना थोड़ा झंझट भरा काम है. आजकल टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और 2026 में कई नए फीचर्स वाली स्मार्ट वॉशिंग मशीनें आ चुकी हैं. ऐसे में अगर आप नई मशीन लेने का सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी फीचर्स पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

कैपेसिटी चेक करें

वॉशिंग मशीन खरीदते समय सबसे पहले उसकी कैपेसिटी जरूर देख लें. कैपेसिटी का मतलब होता है कि मशीन एक बार में कितने कपड़े धो सकती है. इसे किलो (kg) में मापा जाता है. अगर आप अकेले रहते हैं या कपल हैं तो 6-7 किलो वाली मशीन बढ़िया रहती है. वहीं 4-5 लोगों की फैमिली के लिए 7-8 किलो सही रहती है. अगर घर में लोग ज्यादा हैं और रोज कपड़े धुलते हैं, तो 8-10 किलो या उससे ज्यादा कैपेसिटी वाली मशीन लेना ज्यादा सही रहेगा.

Motor का सही टाइप चुनें 

वॉशिंग मशीन में मोटर सबसे अहम हिस्सा होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरा काम उसी पर टिका रहता है. आजकल ज्यादातर वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर मोटर मिलने लगी है. ये मोटर कपड़ों के लोड के हिसाब से खुद ही पावर एडजस्ट कर लेती है. इसका फायदा ये होता है कि बिजली कम खर्च होती है और मशीन कम आवाज करती है.

शोर और वाइब्रेशन चेक कर लें 

आजकल वॉशिंग मशीन सिर्फ बाथरूम या बेसमेंट तक सीमित नहीं है. कई लोग इसे किचन या यूटिलिटी एरिया में भी रखते हैं. इसलिए मशीन खरीदते समय उसके शोर और वाइब्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना काम करते वक्त काफी परेशानी हो सकती है.

स्मार्ट फीचर्स जरूर चेक करें  

अगर वॉशिंग मशीन खरीद रहे हैं तो कुछ स्मार्ट फीचर्स को जरूर चेक करें. जैसे Wi-Fi या ऐप से कंट्रोल, ऑटो डोजिंग, सेल्फ-क्लीन और AI वॉश प्रोग्राम वगैरह. ये फीचर्स यूज को आसान बना देते हैं. लेकिन तभी पैसे लगाएं जब आप इन्हें सच में इस्तेमाल करने वाले हों. कई बार सिंपल, भरोसेमंद परफॉर्मेंस जैसे अच्छा मोटर, सही कैपेसिटी और बेहतर एफिशिएंसी ज्यादा काम की साबित होती है.

स्टार रेटिंग चेक कर लें 

मशीन लेते समय उसकी स्टार रेटिंग जरूर चेक करें. जैसे 4 या 5 स्टार का मतलब होता है कि मशीन कम बिजली में ज्यादा अच्छा काम करती है. आमतौर पर फ्रंट-लोड मशीनें टॉप-लोड के मुकाबले कम पानी खर्च करती हैं, लेकिन ये डिजाइन पर भी डिपेंड करता है. जितनी ज्यादा रेटिंग होगी, उतना फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: आपकी रोज की ये 5 आदतें वॉशिंग मशीन को अंदर से कर रही हैं तबाह, समय रहते नहीं संभले तो पड़ेगा भारी

Previous article सबको पसंद आएंगे ये कच्चे केले के पकौड़े, चाय के साथ परोसें
Next article कुंभ में सूर्य-राहु की युति, कुछ राशियों के लिए चुनौती पूर्ण समय
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel