[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 5 Star vs Inverter AC: कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसे? खरीदने से पहले जानें फर्क

5 Star vs Inverter AC: कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसे? खरीदने से पहले जानें फर्क

0
5 Star vs Inverter AC: कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसे? खरीदने से पहले जानें फर्क
5-स्टार बनाम इन्वर्टर एसी (Photo: AI Generated)

गर्मी ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. कई शहरों में टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. ऐसे में AC अब लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है. लेकिन नया AC खरीदते समय ज्यादातर लोग एक सवाल पर अटक जाते हैं कि 5 स्टार AC लें या इन्वर्टर AC? नाम सुनने में दोनों ही बिजली बचाने वाले लगते हैं, लेकिन असल में दोनों का काम करने का तरीका अलग है. एक एनर्जी रेटिंग पर बेस्ड होता है, जबकि दूसरा कंप्रेसर टेक्नोलॉजी पर. सही चुनाव आपकी जेब को राहत देगा, और गलत फैसला बिजली के बिल से पसीना छुड़ा सकता है. इसलिए आइए दोनों के बीच का अंतर जानते हैं.

क्या है 5-स्टार AC?

5-स्टार AC को भारत में Bureau of Energy Efficiency यानी BEE रेटिंग देता है. जितने ज्यादा स्टार होंगे, उतनी कम बिजली की खपत होगी. खास बात यह है कि कम स्टार वाले AC की तुलना में यह करीब 25 से 30 परसेंट तक ज्यादा बिजली बचा सकता है. अगर आपका AC रोज कई घंटों तक चलता है, तो लंबे समय में यह बचत आपके बिजली बिल में साफ नजर आएगी.

क्या है Inverter AC?

Inverter AC को समझना बेहद आसान है. इसमें लगा कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड खुद बढ़ाता या घटाता है. यानी यह बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता. नतीजा यह होता है कि ये कम बिजली खर्च, फास्ट कूलिंग और लगातार आरामदायक टेम्परेचर बनाए रखता है. साथ ही, यह नॉर्मल AC की तुलना में ज्यादा शांत चलता है और लंबे समय में आपके बिजली बिल को भी हल्का रखता है.

कौन ज्यादा बिजली बचाता है?

यही वो जगह है जहां ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. 5-स्टार AC इन्वर्टर भी हो सकता है और नॉन-इन्वर्टर भी. वहीं, इन्वर्टर AC 3-स्टार, 4-स्टार या 5-स्टार किसी भी रेटिंग के साथ आता है. अगर बिजली की बचत और बेहतरीन परफॉर्मेंस दोनों चाहिए, तो 5-स्टार इन्वर्टर AC सबसे बढ़िया ऑप्शन है. यह एडवांस कंप्रेसर टेक्नोलॉजी और शानदार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन होता है. इसका सीधा फायदा आपके हर महीने आने वाले बिजली बिल में साफ नजर आता है.

यह भी पढ़ें: कहीं टेक्नीशियन आपको भी तो नहीं बना रहा बेवकूफ? जानें एसी गैस रिफिल स्कैम का पूरा खेल

Previous article चितरकोली चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 17 शराबी हिरासत में
Next article फाइल- 21- दुष्कर्म के मामले दोषी को आजीवन कारावास की सजा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel