[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Power Bank यूज करते हैं? तो भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां वरना कबाड़ी वाले को देना पड़ जाएगा

Power Bank यूज करते हैं? तो भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां वरना कबाड़ी वाले को देना पड़ जाएगा

0
Power Bank यूज करते हैं? तो भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां वरना कबाड़ी वाले को देना पड़ जाएगा
Power Bank: पावर बैंक यूज करते समय ये गलतियां न करें

Power Bank: वैसे तो अब कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन में 7000mAh तक की बैटरी देने लगी हैं लेकिन फिर भी जब हम सफर पर निकलते हैं, तो अपने साथ पावर बैंक रख लेते हैं, क्यूंकि हर जगह चार्जिंग सॉकेट मिलना इतना आसान नहीं होता. एयरपोर्ट से लेकर लंबी बस यात्राओं और बिजली कटने तक, ये हर जगह हमारे काम आता है. लेकिन अक्सर हम कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जो धीरे-धीरे हमारे पावर बैंक की लाइफ घटा देती हैं. अगर आप भी पावर बैंक यूज करते हैं तो हम आपको आज ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं.

ज्यादा गर्म या ठंडी जगह पर न रखें

पावर बैंक को सीधे धूप या बहुत ठंडी जगह पर न रखें. ऐसा करने से उसकी बैटरी पर असर पड़ता है. ज्यादा गर्मी से ओवरहीटिंग होती है और ठंड से परफॉर्मेंस घटती है. इसलिए कोशिश करें कि हमेशा पावर बैंक को कमरे के तापमान (Room Temperature) में रखें.

100% चार्ज न करें 

पावर बैंक में 100% चार्ज का लाइट जलता देखना सबको अच्छा लगता है, लेकिन इसे पूरे दिन ऐसे ही चार्ज पर छोड़ना धीरे-धीरे इसकी लाइफ को कम कर देता है. जब लिथियम बैटरी पूरी तरह चार्ज रहती है, तो उसका वोल्टेज हमेशा ऊपरी सीमा पर बना रहता है, जिससे उसकी अंदरूनी केमिस्ट्री पर लगातार दबाव पड़ता है. इसलिए स्टोरेज के लिए उसे लगभग 60 से 80% चार्ज पर रखना सबसे सही रहता है.

बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज न करें

दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसी गलती करते हैं कि पावर बैंक को पूरी तरह खाली होने देते हैं और फिर चार्ज पर लगाते हैं. लेकिन ऐसा करना लिथियम बैटरी के लिए सही नहीं होता है. जब भी बैटरी 0 पर पहुंचती है, उसकी केमिस्ट्री को दोबारा एक्टिव होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उसकी लाइफ धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसलिए बेहतर यही है कि जब चार्ज लगभग 20-30% तक रह जाए, तभी उसे चार्ज पर लगा दें.

नकली चार्जर केबल यूज न करें 

रोड साइड या किसी लोकल दुकान से लिया गया सस्ता USB केबल या चार्जर धीरे-धीरे आपके पावर बैंक को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे कम दाम वाले चार्जिंग एक्सेसरीज में अक्सर बेसिक सेफ्टी फीचर्स नहीं होते, जैसे वोल्टेज कंट्रोल, टेम्परेचर मैनेजमेंट या ओवरकरंट प्रोटेक्शन, जो बैटरी को सेफ रखते हैं. इसलिए हमेशा भरोसेमंद ब्रांड के चार्जर और केबल इस्तेमाल करें. बेहतर होगा अगर वो उसी कंपनी के हों, जिस कंपनी का आपका पावर बैंक है, या फिर सर्टिफाइड ब्रांड हों.

पानी या नमी वाली जगह से दूर रखें

पावर बैंक एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, तो कोशिश करें कि कभी भी इसे पानी या नमी वाली जगह पर न रखें. नमी या पानी से इसके अंदर शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे डिवाइस खराब हो सकता है या आग लगने का खतरा भी हो सकता है.

FAQ

क्या पावर बैंक को 100% तक चार्ज करना सही है?

नहीं, इसे पूरा 100% चार्ज पर रखना सही नहीं है. बेहतर होगा अगर आप इसे 60–80% तक चार्ज करके ही रखें, इससे बैटरी की लाइफ लंबी रहती है.

क्या पावर बैंक को पूरी तरह डिस्चार्ज करना चाहिए?

नहीं, पावर बैंक को 0% तक डिस्चार्ज करना सही नहीं है. जब चार्ज 20–30% रह जाए, तभी उसे दोबारा चार्ज पर लगा दें.

क्या सस्ता या लोकल चार्जर इस्तेमाल करना सेफ है?

बिल्कुल नहीं. ऐसे चार्जर में सेफ्टी फीचर्स नहीं होते, जिससे ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. हमेशा ब्रांडेड या सर्टिफाइड केबल ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: फोन देने लगे ये 5 संकेत तो समझिए उसका The End करीब है, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Previous article Bihar Election 2025: नीतीश कुमार ने 13 महिला, 4 मुस्लिम को दिया टिकट, जदयू में अतिपिछड़ों को सबसे अधिक हिस्सेदारी
Next article How To Make Diwali Special: शादी के बाद पहली दिवाली को बनाएं स्पेशल, प्यार और खुशियों से बनाएं यादगार
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel