[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology इंडक्शन यूज कर रहे हैं तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

इंडक्शन यूज कर रहे हैं तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

0
इंडक्शन यूज कर रहे हैं तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें, नहीं तो हो सकती है परेशानी
इंडक्शन पर खाना बनाती एक महिला (Photo: AI Generated)

भारत के कई शहरों में इन दिनों कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कमी देखने को मिल रही है. इसकी बड़ी वजह गल्फ देशों से एनर्जी सप्लाई में आई दिक्कत है. ऐसे में कई घरों और छोटे किचन अब खाना पकाने के दूसरे ऑप्शन तलाशने लगे हैं. यही वजह है कि इंडक्शन कुकटॉप अचानक से लोगों के लिए एक आसान और भरोसेमंद ऑप्शन बनकर सामने आया है. ऐसे में अगर आप भी इंडक्शन पर खाना बनाते हैं तो उसे इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि इंडक्शन इस्तेमाल करते समय किन-किन गलतियों से बचना चाहिए.

इंडक्शन सपोर्टेड बर्तन ही यूज करें

अगर आप पहली बार इंडक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे आम गलती गलत बर्तन चुनने की होती है. दरअसल एल्युमीनियम, कॉपर, ग्लास या नॉर्मल सिरेमिक के बर्तन इंडक्शन पर काम ही नहीं करते. ऐसे में चूल्हा ऑन तो होगा, लेकिन बर्तन गर्म नहीं होंगे और खाना भी नहीं बनेगा. इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए बर्तन का बेस मैग्नेटिक होना जरूरी है. इसलिए कुकिंग शुरू करने से पहले बस दो सेकंड लेकर बर्तन का निचला हिस्सा चेक कर लें. अगर उसमें मैग्नेट लगता है, तो समझ लीजिए वो इंडक्शन के लिए सही है.

इंडक्शन के ऊपर मेटल की चीजें न छोड़ें

कई लोग एक और गलती को बहुत हल्के में लेते हैं, और वो है इंडक्शन के ऊपर मेटल की चीजें छोड़ देना. जैसे चम्मच, फोर्क, ढक्कन या फिर एल्युमिनियम फॉयल. इंडक्शन का मैग्नेटिक फील्ड ये नहीं देखता कि बर्तन है या कोई और मेटल, इसलिए ढीली धातु की चीजें भी अचानक गर्म हो सकती हैं. इसलिए बेहतर है कि इंडक्शन की सतह पर कुकवेयर के अलावा कुछ भी न रखें.

वेंटिलेशन वेंट्स को ब्लॉक न करें 

अगर कुकटॉप के नीचे या पीछे बने वेंटिलेशन वेंट्स को ब्लॉक कर दिया जाता है, तो हवा का सही तरीके से आना-जाना रुक जाता है. इसकी वजह से मशीन ज्यादा गर्म हो सकती है और परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए जब भी इंडक्शन इस्तेमाल करें, ध्यान रखें कि उसके चारों तरफ थोड़ी खाली जगह जरूर हो.

ग्लास सतह पर क्रैक दिखे तो इंडक्शन यूज न करें 

अगर कुकटॉप की ग्लास सतह में दरार आ जाए, तो उसे इस्तेमाल करना बिल्कुल सेफ नहीं है. छोटी-सी दरार से भी पानी या कोई लिक्विड अंदर के सर्किट तक पहुंच सकता है. इससे इलेक्ट्रिक शॉक या शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए अगर आपको कुकटॉप की सतह पर क्रैक दिखे, तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर दें.

इंडक्शन की सफाई के समय प्लग निकाल दें 

सफाई खाना बनाने के बाद और सफाई करने से पहले अप्लायंस को जरूर अनप्लग कर दें, ताकि किसी भी तरह का खतरा न रहे. साथ ही कोशिश करें कि माइक्रोवेव या टीवी जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इससे थोड़ी दूरी पर रखें, जिससे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस के चांस कम हो.

यह भी पढ़ें: गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

Previous article तेजस्वी यादव के चैंबर से निकलीं जीतन राम मांझी की बहु और समधन, HAM ने दी सफाई
Next article खुद बनाएं होममेड नीम साबुन, अपनाएं पूनम प्रसाद का तरीका
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel