[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बरसात में खुद से फ्रिज की करें सर्विसिंग, मैकेनिक पर नहीं फूंकने पड़ेंगे हजारों रुपये

बरसात में खुद से फ्रिज की करें सर्विसिंग, मैकेनिक पर नहीं फूंकने पड़ेंगे हजारों रुपये

0
बरसात में खुद से फ्रिज की करें सर्विसिंग, मैकेनिक पर नहीं फूंकने पड़ेंगे हजारों रुपये
Fridge Tips

Fridge Tips: गर्मी हो या बारिश फ्रिज की जरूरत तो हर मौसम में रहती है. फ्रिज हमारे घर में मौजूद एक ऐसा इलेक्ट्रिक एप्लायंस है, जो 24 घंटे चलता रहता है ताकि खाने-पीने का सामान खराब न हो. ऐसे में आपने कई बार नोटिस किया होगा कि कभी-कभी फ्रिज सही से काम नहीं करता. जिससे आप यही सोच लेते हैं की फ्रिज का ब्रांड ही खराब है, जबकि ऐसा नहीं होता. दरअसल, लगातार 24 घंटे चलने वाले फ्रिज को समय-समय पर सॉफ्ट सर्विसिंग की जरूरत पड़ती है. जिसे आप आसानी से घर पर भी कर सकते हैं. ऐसा करने से न सिर्फ आपका फ्रिज सही तरीके से काम करेगा बल्कि उसकी लाइफ भी बढ़ जाएगी. आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीके जिससे आप अपने फ्रिज की आसानी से घर पर ही सर्विसिंग कर सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं.

कॉइल को रखें साफ

फ्रिज के कॉइल को हमेशा साफ करते रहना चाहिए. क्योंकि, कॉइल पर गंदगी जम जाने से फ्रिज की कूलिंग गैस और कंप्रेसर पर असर पड़ता है. ऐसे में इसे साफ रखने से काफी हद तक फ्रिज की कूलिंग गैस और कंप्रेसर की समस्या दूर हो जाती है. कॉइल को साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी. बस आपको फ्रिज को अनप्लग कर लेना है और उसके पीछे लगी काली रंग की जाली को कपड़े या झाड़ू की मदद से साफ कर लेना है. हर 2 से 3 महीने के गैप में कॉइल साफ करने पर कंप्रेसर की उम्र बढ़ भी जाती है.

एक दिन ऑफ रखें फ्रिज

मशीनों को भी आराम की जरूरत होती है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने फ्रिज को भी 6 महीने में पूरे एक दिन के लिए बंद रखें. इससे न सिर्फ फ्रिज में जमे बर्फ पिघल जाएंगे बल्कि गैस लीक की समस्या भी गायब हो जाएगी. ऐसे में एक दिन फ्रिज को ऑफ रखें और फ्रिज और फ्रीजर का दरवाजा भी खोल कर छोड़ दें. इससे फ्रिज न सिर्फ गैस का लेवल अपनी ओरिजनल स्टेट में पहुंच जाता है बल्कि फ्रिज भी रीसेट हो जाता है.

पीछे मौजूद पानी के ट्रे खाली करें

फ्रिज के पीछे पानी का ट्रे दिया रहता है. जिसमें फ्रीजर से निकलने वाला पानी इकट्ठा होता है. ऐसे में इस पानी के ट्रे को भी रेगुलर साफ करना जरूरी है. इसलिए हर 3 महीने में इस पानी ट्रे को निकाल कर अच्छे से साफ कर लें.

अंदर के वेंड्स को साफ करें

जब भी आप फ्रिज को साफ करें तो फ्रिज के अंदर मौजूद वेंड्स को भी साफ करें. दरअसल, ज्यादा समय से साफ नहीं होने पर ये ब्लॉक होने लगते हैं. इसलिए ब्रश की मदद से इन्हें साफ करते रहना चाहिए. साफ रहने से फ्रिज में कूलिंग बनी रहती है और फ्रिज हमेशा नई जैसी लगती है.

समय-समय करते रहें डिफ्रोस्टिंग

अक्सर पुराने फ्रिज में डिफ्रॉस्टिंग टेक्निक नहीं होने के कारण फ्रीजर में बहुत ज्यादा बर्फ जम जाता है. इसलिए समय-समय पर बर्फ पिघलाते रहें. इसके लिए आप कुछ देर के लिए फ्रिज को बंद रख सकते हैं. अगर ज्यादा बर्फ हो तो फ्रिज के दरवाजे को खुला छोड़ दें. इसके अलावा आप किसी बर्तन में गर्म पानी को रख कर फ्रिजर में रख दें गर्म भाप से भी बर्फ जल्दी पिघल जाएंगे.

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

यह भी पढ़ें: बिजली बचाने के चक्कर में बार-बार बंद कर रहे फ्रिज? हो जाइए सावधान वरना झेलना पड़ेगा हजारों का नुकसान

Previous article Kal Ka Mausam: 4 तारीख तक इन जिलों में चलेगा भयंकर बारिश का सिलसिला, IMD ने जारी की चेतावनी
Next article Son of Sardaar 2 Worldwide Collection: हिट या फुस्स, अजय देवगन की फिल्म ने वर्ल्डवाइड चौंकाने वाली कमाई की, जानें टोटल कलेक्शन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel