[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology इन्वर्टर पर भी चलेंगे ये स्मार्ट कूलर, कम खर्च में देंगे AC जैसी ठंडक

इन्वर्टर पर भी चलेंगे ये स्मार्ट कूलर, कम खर्च में देंगे AC जैसी ठंडक

0
इन्वर्टर पर भी चलेंगे ये स्मार्ट कूलर, कम खर्च में देंगे AC जैसी ठंडक
5 बजट स्मार्ट एयर कूलर ऑपशंस

अगर आप गर्मियों में AC जैसी ठंडी हवा चाहते हैं लेकिन बिजली के भारी बिल से बचना चाहते हैं, तो स्मार्ट कूलर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकते हैं. ये सिर्फ नॉर्मल कूलर नहीं हैं, बल्कि ऐसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ आते हैं जो कूलिंग को ज्यादा असरदार और आरामदायक बनाते हैं. आइस चैंबर, ऑटो-फिल सिस्टम, एयर प्यूरीफिकेशन और इन्वर्टर सपोर्ट जैसी खूबियों के साथ ये कूलर न सिर्फ तेज गर्मी, बल्कि उमस से भी राहत देते हैं. खास बात यह है कि ये बेडरूम और छोटे-बड़े कमरों के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से उपलब्ध हैं.

Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler

Bajaj का यह कूलर उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है, जो एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल ऑप्शन चाहते हैं. इसमें टर्बो फैन दिया गया है, जो लगभग 30 फीट तक हवा पहुंचाने की कैपेसिटी रखता है. इसमें इस्तेमाल किए गए Anti-Bacterial Hexacool Pads हवा को साफ और फ्रेश बनाए रखते हैं. साथ ही ड्यूरामरीन पंप इसे हार्ड पानी में भी टिकाऊ बनाता है. 36 लीटर की टैंक कैपेसिटी और 3 अलग-अलग स्पीड मोड इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाते हैं. इसकी कीमत ऑनलाइन 5 से 6 हजार रुपये तक के बीच में है.

Symphony Diet 12T Personal Tower Air Cooler

अगर आपके कमरे में जगह कम है, तो Symphony Diet 12T एक स्मार्ट और स्लिम डिजाइन के साथ आता है. टावर स्टाइल होने की वजह से यह आसानी से कहीं भी फिट हो जाता है.

इसमें लगा ब्लोअर और फिल्ट्रेशन सिस्टम हवा में मौजूद धूल और एलर्जी कणों को कम करने में मदद करता है. हनीकॉम्ब पैड और ड्यूरा पंप इसकी कूलिंग को बेहतर बनाते हैं, जबकि कम बिजली खपत इसे बजट-फ्रेंडली बनाती है. इसकी कीमत ऑनलाइन 7 से 8 हजार रुपये के बीच है.

Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler

Symphony Ice Cube 27 छोटे और मिड-साइज बेडरूम के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन है. इसमें तीन तरफ हनीकॉम्ब कूलिंग पैड दिए गए हैं, जो बेहतर एयरफ्लो और कूलिंग हैं. i-Pure टेक्नोलॉजी के साथ यह कूलर हवा को साफ रखने में भी मदद करता है. कम बिजली खपत और इन्वर्टर सपोर्ट इसे लगातार इस्तेमाल के लिए आदर्श बनाते हैं. इसकी कीमत ऑनलाइन 5 से 6 हजार रुपये के बीच है.

Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler

अगर आपको बड़े कमरे या लिविंग एरिया के लिए कूलर चाहिए, तो Crompton Ozone 75L एक दमदार ऑप्शन है. इसकी बड़ी टैंक कैपेसिटी लंबे समय तक कूलिंग बनाए रखती है.

ऑटो-फिल फीचर और बड़ा आइस चैंबर इसकी खासियत है, जिससे कूलिंग और भी बेहतर हो जाती है. हनीकॉम्ब पैड इसकी परफॉर्मेंस को स्टेबल रखते हैं, जिससे यह तेज गर्मी में भी असरदार साबित होता है. इसकी कीमत ऑनलाइन 9 से 10 हजार रुपये के बीच है.

Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler

Orient का यह कूलर छोटे से लेकर मीडियम साइज कमरों के लिए एक बैलेंस्ड ऑप्शन है. इसमें DenseNest हनीकॉम्ब पैड और मल्टी-स्टेज एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जो हवा को साफ और ठंडा दोनों बनाता है.

यह कूलर भी इन्वर्टर पर आसानी से चलता है, जिससे बिजली कटने पर भी आपको राहत मिलती रहती है. इसकी कीमत ऑनलाइन 6 से 7 हजार रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें: रेंट और PG वालों के लिए गर्मी में बेस्ट हैं टावर कूलर्स, कम खर्च में मिलेगी ठंडी हवा

Previous article TMC-BJP Clash: बंगाल के भाटपारा में तनाव बढ़ा, तृणमूल-बीजेपी की झड़प, फायरिंग
Next article घर पर अपनाएं ये आसान टॉयलेट क्लीनिंग टिप्स, हमेशा रहे फ्रेश और हाइजीनिक
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel