[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बढ़िया कॉम्पैक्ट फोन चाहिए? iPhone से लेकर Vivo तक ये मॉडल्स हैं बेस्ट ऑप्शन

बढ़िया कॉम्पैक्ट फोन चाहिए? iPhone से लेकर Vivo तक ये मॉडल्स हैं बेस्ट ऑप्शन

0
बढ़िया कॉम्पैक्ट फोन चाहिए? iPhone से लेकर Vivo तक ये मॉडल्स हैं बेस्ट ऑप्शन
बेस्ट कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स

आज के समय में बड़े डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब भी कई यूजर्स ऐसे हैं जो कॉम्पैक्ट और आसानी से इस्तेमाल होने वाले फोन पसंद करते हैं. खास बात यह है कि अब कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स सिर्फ छोटे साइज तक ही नहीं रह गए हैं, बल्कि इनमें फ्लैगशिप प्रोसेसर, दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिल रहे हैं.

Google Pixel 9a

अगर आपका बजट 50 हजार रुपये के अंदर है, तो Google Pixel 9a बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें 6.3 इंच pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन Tensor G4 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 48MP प्राइमरी और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. Google इस फोन के लिए 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है. इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है.

Oppo Reno 15 Pro Mini 5G

60 हजार तक के प्राइस रेंज में Oppo का Reno 15 Pro Mini अच्छा ऑप्शन है. यह फोन 6.32 इंच LTPS AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. फोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है. कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है. इसमें 6,200mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है.

iPhone 17e

वहीं, अगर आपका बजट 65 हजार रुपये तक का है, तो फिर iPhone 17e आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बढ़िया है, जो कॉम्पैक्ट iPhone चाहते हैं लेकिन फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते. इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB व 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है. यह फोन IP68 रेटिंग, Action Button और Apple Intelligence जैसे फीचर्स के साथ आता है. कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है.

Vivo X300 FE

80 हजार तक की रेंज में Vivo का Vivo X300 FE भी एक दमदार ऑप्शन है. यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है. कैमरा सेटअप में Zeiss ट्यूनिंग के साथ 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. पावर के लिए फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है.

iPhone 17

कॉम्पैक्ट डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए iPhone 17 भी एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 6.3 इंच Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जिसमें ProMotion टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. फोन Apple A19 चिपसेट पर चलता है. इसमें 48MP प्राइमरी और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 18MP कैमरा दिया गया है. यह फोन MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है और एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने का दावा करता है. इसकी शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है.

यह भी पढ़ें: ₹30,000 से कम में खरीदना है दमदार स्मार्टफोन? OnePlus से Vivo तक ये मॉडल बने टॉप चॉइस

Previous article जहानाबाद में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, वार्ड पार्षदों की बढ़ी पूछ
Next article दिघवारा का 90 साल पुराना खुरचन दुकान भी है खास, देश-विदेश तक लोग करते हैं ऑर्डर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel