[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सेल में iPhone तो खरीद लिया, लेकिन क्या वो सच में असली है? इन 3 तरीकों से मिनटों में चल जाएगा पता

सेल में iPhone तो खरीद लिया, लेकिन क्या वो सच में असली है? इन 3 तरीकों से मिनटों में चल जाएगा पता

0
सेल में iPhone तो खरीद लिया, लेकिन क्या वो सच में असली है? इन 3 तरीकों से मिनटों में चल जाएगा पता
3 ways to check iPhone is original or fake

iPhone: त्यौहारों में चल रहे सेल सीजन का रंग सर चढ़ कर बोल रहा है. फ्लिपकार्ट का Big Billion Day और अमेजन का Great Indian Festival दोनों ही अभी लाइव हैं. सेल के दौरान कई लोगों ने iPhone ऑर्डर कर भी लिया होगा, और कुछ लोग शायद जल्द ही ऑर्डर करने की प्लानिंग भी कर रहे होंगे. सेल में महंगे फोन खरीदते समय थोड़ा डर या शक तो रहता ही है, खासकर तब जब हम iPhone खरीदते हैं.

लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको ओपन-बॉक्स डिलीवरी का ऑप्शन मिलता है, जिससे आपको उतना टेंशन लेने की जरूरत नहीं होती. डिलीवरी बॉय आपके सामने ही फोन चेक करवाता है कि फोन सही-सलामत है या नहीं. जब तक आप पूरी तरह संतुष्ट न हो जाएं, तब तक आपको OTP नहीं देना होता, और इसी के बाद डिलीवरी पूरी मानी जाती है. फिर भी अगर आपका मन न मानें तो कुछ और आसान तरीके हैं जिनसे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके हाथ में असली प्रोडक्ट आया है या नकली. आइए आपको बताते हैं.

कैसे चेक करें iPhone असली है या नकली?

सीरियल नंबर चेक करें 

जैसे ही डिलीवरी वाला आपको फोन दे, सबसे पहले पहले आप फोन का सीरियल नंबर देखें. आईफोन के बॉक्स पर आपको सीरियल नंबर लिखा हुआ दिखाई देगा. उस नंबर को लेकर Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और सीरियल नंबर चेक करें. वहां से आपको पता चल जाएगा कि फोन पहले से एक्टिवेट है या नहीं. अगर फोन पहले ही एक्टिवेट किया हुआ है, तो समझ जाएं कि आपको सेकंड हैंड या पहले इस्तेमाल किया हुआ फोन दिया गया है. लेकिन अगर फोन नया है और एक्टिवेट नहीं हुआ है, तो वेबसाइट पर साफ दिखेगा “Device not activated” यानी कि फोन अभी तक ऑन नहीं हुआ है.

फोन का IMEI नंबर मिलाएं 

अगला काम ये करें कि मोबाइल के डिब्बे पर लिखा सीरियल नंबर और IMEI नंबर फोन से मैच कराएं. इसके लिए फोन को ऑन करें, साइन इन करें और फिर सेटिंग्स में जाकर चेक करें कि फोन में दिख रहा IMEI और सीरियल नंबर वही है जो बॉक्स पर लिखा हुआ है या नहीं.

फोन का मॉडल नंबर चेक करें

अंत में आप फोन का मॉडल नंबर भी देख सकते हैं. अगर मॉडल नंबर M से शुरू हो रहा है, तो इसका मतलब है आपका फोन बिलकुल नया है. अगर यह F से शुरू होता है, तो वो रीफर्बिश्ड यानी दुबारा तैयार किया गया डिवाइस है. N से शुरू होने का मतलब है कि यह रिप्लेसमेंट फोन है, और P से शुरू होने पर समझिए ये पर्सनलाइज्ड फोन है. मॉडल नंबर के आखिर में अगर आपको H/NA लिखा दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि फोन भारत में बेचने के लिए बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: iPhone की बैटरी कब करें रिप्लेस? एक क्लिक में करें चेक

यह भी पढ़ें: आपका भी iPhone बार-बार हो रहा है गर्म? जानें इसके पीछे की वजह और इसे ठंडा करने का आसान तरीका

Previous article Navratri 2025 Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन इस शुभ मुहूर्त में करें मां कालरात्रि की आराधना
Next article Motihari: पशुओं के लिए रेबीज रोधी निःशुल्क टीकाकरण व जागरूकता कार्यक्रम आज
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel