[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आज से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, देखें लिस्ट में कहीं आपका फोन भी तो नहीं

आज से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, देखें लिस्ट में कहीं आपका फोन भी तो नहीं

0
आज से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, देखें लिस्ट में कहीं आपका फोन भी तो नहीं
WhatsApp New Feature 2025

1 June 2025 WhatsApp Support Updates: पॉप्युलर चैटिंग ऐप WhatsApp आज 1 जून से कई स्मार्टफोन्स में काम करना बंद कर देगा. क्योंकि, Meta कंपनी कई डिवाइसेज पर WhatsApp सपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर रही है. बता दें कि, कंपनी पहले 25 मई को ही कई सारे iPhones और Android स्मार्टफोन्स में WhatsApp बंद करने वाली थी. लेकिन यूजर्स को समय देने के लिए कंपनी ने 1 जून को WhatsApp बंद करने का निर्णय लिया . ऐसे में आज 1 जून से ऑफिशियल तौर पर कई डिवाइसेज पर WhatsApp बंद हो जाएगा. चलिए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन में WhatsApp काम नहीं करने वाला है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp से अब ले सकेंगे Break, डेटा भी रहेगा Safe, आ रहा लॉगआउट फीचर

यह भी पढ़ें: iPhone 13 Mini सबसे बेहतरीन कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन! क्या इसे 2025 में खरीदना सही रहेगा?

इन iPhones पर नहीं करेगा काम

iPhone के ऐसे मॉडल्स जिनमें iOS 15.1 के बाद से कोई सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं आया है, उनमें WhatsApp सपोर्ट नहीं करेगा. ऐसे में iPhone 5s, iPhone 6 और iPhone 6 plus जैसे मॉडल्स पर WhatsApp काम नहीं करेगा. इन यूजर्स को WhatsApp के लिए iOS 15.1 या उसके बाद के वर्जन वाले मॉडल में स्विच करना होगा. अगर आपको नहीं पता कि आपके iPhone में कौन सा वर्जन है तो इसका पता आप Settings में जाकर General और फिर About iPhone में जाकर चेक कर सकते हैं.

इन Android डिवाइसेज पर भी नहीं चलेगा

Android के ऐसे मॉडल्स जिनमें Android 5.0 के बाद से कोई सॉफ्टवेयर अपडेट करने का ऑप्शन नहीं आया है, उनमें WhatsApp सपोर्ट नहीं करेगा. ऐसे में Samsung Galaxy S3, HTC One X, और Sony Xperia Z जैसे मॉडल्स पर WhatsApp काम नहीं करेगा. इन यूजर्स को WhatsApp के लिए Android 5.0 के बाद के वर्जन वाले मॉडल में स्विच करना होगा.

क्या करें यूजर्स

अगर आपके मॉडल में सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन नहीं है तो आपको दूसरे नए लेटेस्ट मॉडल में स्विच करना होगा. अगर आपके फोन में नया वर्जन अपडेट करने का ऑप्शन है तो फिर जल्द से जल्द कर लें. साथ ही अगर आपके मॉडल में अपडेट का ऑप्शन नहीं है तो जल्दी से अपने Whatsapp chats का बैकअप ले लें. ताकि नए डिवाइस में स्विच करने के बाद आपको आपके पुराने चैट्स मिल जाएं.

यह भी पढ़ें: एक AI फीचर के लिए Telegram एलन मस्क के साथ करेगा 2568 करोड़ रुपये की डील!

Previous article Industrial Revolution In Bihar: बिहार का डोभी और बिहटा नई उड़ान के लिए तैयार, औद्योगिक हब में होने जा रहा तब्दील
Next article Jharkhand Weather: एक बार फिर सताएगी गर्मी, आज कहीं-कहीं बारिश, कल से बदलेगा मौसम
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel