[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल मतगणना केंद्र में गड़बड़ी की कोशिश हुई, तो देंगे मुंहतोड़ जवाब : शुभेंदु अधिकारी

मतगणना केंद्र में गड़बड़ी की कोशिश हुई, तो देंगे मुंहतोड़ जवाब : शुभेंदु अधिकारी

0
मतगणना केंद्र में गड़बड़ी की कोशिश हुई, तो देंगे मुंहतोड़ जवाब : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर कहीं भी मतगणना केंद्र पर सत्तारूढ़ पार्टी या आइपैक ने गड़बड़ी करने की कोशिश की, तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. उन्होंने सामूहिक पिटाई किये जाने तक की चेतावनी दी. सोमवार को कलकत्ता हाइकोर्ट द्वारा भाजपा उम्मीदवारों व नेताओं को मिली राहत पर शुभेंदु ने कहा कि ममता सरकार की पुलिस को तीन मामलों में करारा झटका लगा है. नंदीग्राम में भाजपा के काउंटिंग एजेंटों के खिलाफ फर्जी एफआइआर दर्ज करने का मामला हो या भाजपा के दो उम्मीदवारों डॉ प्रणत टुडू व रेखा पात्रा के खिलाफ पुलिस द्वारा किया गया मामला. इन तीनों मामलों में अदालत ने करारा थप्पड़ मारा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ राज्य की 42 सीटों पर मतगणना होगी. उन्हें आशंका है कि तृणमूल कांग्रेस के लोग प्रशासन की मदद से गड़बड़ी कर सकते हैं. उन्होंने पार्टी नेताओं को सतर्क रहने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel