[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल West Bengal: जामुड़िया में जादूडांगा के ड्रीम पॉलीपैक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी

West Bengal: जामुड़िया में जादूडांगा के ड्रीम पॉलीपैक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी

0
West Bengal: जामुड़िया में जादूडांगा के ड्रीम पॉलीपैक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी
jamuria dream polypack factory fire

West Bengal: पश्चिम बंगाल के जामुड़िया के जादूडांगा स्तिथ एक फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है. दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं. पता चला है कि पेट्रोलियम उत्पादों से संबंधित पीपी फोम का इस फैक्ट्री में उत्पादन होता है.

जामुड़िया की फैक्ट्री में सुबह 6:30 बजे लगी आग

ड्रीम पॉलीपैक नाम की इस फैक्ट्री के गोदाम में शनिवार (24 फरवरी) की सुबह करीब 6:30 बजे आग लगी. इस भयानक आग की वजह से आसपास के इलाके के लोग डर के मारे अपना घर छोड़कर बाहर निकल गए.

Jamuria Dream Polypack Factory Fire1
West bengal: जामुड़िया में जादूडांगा के ड्रीम पॉलीपैक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी 4

घनी आबादी के पास है फैक्ट्री

इस फैक्ट्री के आसपास कई अन्य कारखाने हैं. इस फैक्ट्री के आसपास घनी आबादी है. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने के लिए पहुंचे. सबसे पहले दमकल विभाग के कर्मचारियों ने इस बात की जांच की कि आग किसी और यूनिट तक तो नहीं फैली है.

Also Read : बंगाल : हावड़ा के मंगलाहाट में भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची,1000 से अधिक दुकानें जलकर हुई खाक

फैक्ट्री के दूसरे छोर पर है

फैक्ट्री में जिस जगह पर आग लगी है, वह गोदाम फैक्ट्री के एक छोर पर है. इसलिए फिलहाल आग फैलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. साथ ही यह भी मालूम नहीं हो पाया है कि आग कहां तक फैली है. अग्निशमन विभाग के कर्मचारी इस पर काम कर रहे हैं. साथ ही यह भी प्रयास कर रहे हैं कि आग ज्यादा न फैले.

Jamuria Fire
West bengal: जामुड़िया में जादूडांगा के ड्रीम पॉलीपैक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी 5

2015-16 में भी इसी फैक्ट्री में लगी थी आग

मालूम हो कि वर्ष 2015-16 में भी इसी फैक्ट्री में भयानक आग लगी थी, जब फैक्ट्री की एक बड़ी यूनिट जलकर राख हो गई थी. शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थ के गोदाम में लगी आग की लपटें और धुआं देखकर लोग परेशान हो गए. धुआं कई किलोमीटर दूर तक फैल गया.

Also Read : हावड़ा के एक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियां, अग्निशमन मंत्री, भी पहुंचे घटनास्थल

आग लगने की वजह से खराब हो गए गोदाम के शेड

चारों ओर आग लगने से गोदाम के शेड खराब हो गए हैं. आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है. इस भयावह आग के कारणों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, कर्मचारियों का दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी. इस संबंध में जब फैक्ट्री के अधिकारियों से पूछा गया, तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.

Previous article Hit By Train: गोमो-तेलो के बीट ट्रेन से कटकर 2 ऑन ड्यूटी रेलकर्मी की मौत, बिहार के रहने वाले थे दोनों
Next article Vastu Tips: फाइनेंशियल प्रॉब्लम नहीं छोड़ रही पीछा? तो अभी फॉलो करें ये टिप्स, अचानक मिलेगा धन लाभ
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel