[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल रेलवे में सरल हिंदी का करें प्रयोग : जीएम

रेलवे में सरल हिंदी का करें प्रयोग : जीएम

0
रेलवे में सरल हिंदी का करें प्रयोग : जीएम

कोलकाता. जून 2024 को समाप्त होने वाली तिमाही की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक महाप्रबंधक मिलिंद के देऊस्कर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. पूर्व रेलवे मुख्यालय फेयरली प्लेस में सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि कार्यालय के कार्यों में सरल हिंदी भाषा का प्रयोग करें ताकि हर कोई इसे आसानी से समझ सकें. इससे अधिक से अधिक कर्मचारी हिंदी में कार्य करेंगे और इससे हिंदी का प्रयोग और प्रसार भी बढ़ेगा. जीएम ने पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य अधिकारी, सौमित्र मजूमदार को रेलवे बोर्ड द्वारा रेल मंत्रालय हिंदी में विशिष्ठ कार्य 2022-23 के लिए रेल मंत्री रजक पदक से पुरस्कृत किये जाने पर बधाई दी. पूर्व रेलवे मुख्यालय में आयोजित बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, मंडलों और कारखानों के उपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उप मुख्य राजभाषा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया. समिति के पदेन सदस्य सचिव एवं उप महाप्रबंधक राजभाषा पीसी डांग ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया. प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी वीर भद्र विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व रेलवे में नियमित बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और मासिक एवं अन्य रिपोर्टों का रेलवे बोर्ड को समय से प्रेषण किया जा रहा है. वर्ष 2024 की क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में कुल 16 विजेता कर्मचारियों को जीएम ने पुरस्कृत किया. साथ ही जीएम ने पूर्व रेलवे मुख्यालय द्वारा प्रकाशित ‘प्रतिबिंब’ पत्रिका की अप्रैल-जून अंक, 2024 का विमोचन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel