[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल सियालदह से सॉल्टलेक तक यूपीआइ पेमेंट की सुविधा

सियालदह से सॉल्टलेक तक यूपीआइ पेमेंट की सुविधा

0
सियालदह से सॉल्टलेक तक यूपीआइ पेमेंट की सुविधा

संवाददाता, कोलकाता

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) के सियालदह स्टेशन पर यूपीआई बेस्ड टिकटिंग सिस्टम के तहत ग्राहकों को क्यूआर कोड से पेमेंट करने की सुविधा दी गयी थी. इसकी लोकप्रियता और सुविधाजनक भुगतान प्रक्रिया को देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने यह सुविधा फूलबगान से सॉल्टलेक सेक्टर-फाइव तक शुरू कर दी है. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को गंतव्य स्टेशन का नाम बताना होगा और टिकट काउंटर पर डुअल डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान करना होगा. भुगतान के बाद पेपर टिकट जनरेट होगा और यात्री उस टिकट से यात्रा कर सकेंगे. इस सिस्टम की मदद से स्मार्ट कार्ड को भी आसानी से रिचार्ज किया जा सकेगा. कोलकाता मेट्रो रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया कि यात्रियों के लाभ और समय की बचत को देखते हुए जल्द ही ग्रीन लाइन-टू यानि एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान, ब्लू लाइन, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर भी यह सुविधा लागू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel